फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Girl kidnapped threatening love affair love you boy friend girl friend aurangabad bihar police

Bihar News : फिल्मी स्टाईल में धमकी दे लड़की को भगाया, परिजनों में दहशत; तलाश में जुटी पुलिस

Mon, 14 Apr 2025 10:52 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 14 Apr 2025 10:52 PM IST
सार

Love Affair : क्या यही प्यार है? फ़िल्मी स्टाइल में धमकी देना और फिर लड़की को बहला-फुसलाकर घर से भगा ले जाना, यह समाज में एक गलत संदेश दे रहा है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है, लेकिन लड़की के परिजन को एक दूसरा डर सता रहा है।

विज्ञापन
Bihar News : Girl kidnapped threatening love affair love you boy friend girl friend aurangabad bihar police
औरंगाबाद थाना क्षेत्र का है मामला - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

'उठा ले जाउंगा...., देखती रह जाएंगी दुनियां ये सारी'। बॉलीवुड फिल्म के इस गीत को एक लड़के ने साकार कर दिया है। दरअसल लड़के को मुहल्ले वालों ने जब लड़की का पीछा नहीं करने की चेतावनी दी थी, तब लड़के ने धमकी देते हुए कहा था कि उठा ले जाउंगा और तुम लोग देखते रह जाओगे। धमकी के कुछ दिन बाद लड़के ने ऐसा ही किया, फर्क सिर्फ इतनी सी रही कि बॉलीवुड के गीत में 'उठा ले जाउंगा तुझे डोली' में के तर्ज पर वह उसे डोली में उठाकर नहीं ले गया बल्कि लड़की को ही भगा ले गया। मामले में लड़की के परिजनों ने स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामला औरंगाबाद जिले के जम्होर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।  

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar News : मां ने जहर खिला तीन बच्चों की जान ली, खुद भी मौत से जूझ रही; परिवार में ऐसी क्या हुई बात?
विज्ञापन


 मुहल्लेवालों को लड़के ने लड़की को भगा ले जाने की दी थी धमकी
लड़की के परिजनों का आरोप है कि लड़का काफ़ी दिनों से उनकी लड़की का पीछा कर रहा था। कई बार उसको मुहल्ले से भगाया भी गया था, लेकिन वह नहीं माना। उसने पहले भी लड़की को भगा ले जाने की धमकी दी थी और आखिरकार वह 6 अप्रैल को लड़की को भगा ले गया। इसके बाद परिजन लोकलाज के भय से अपने स्तर से ही लड़की को खोजते रहे लेकिन जब कही कोई अता-पता नही चला तो थक-हार कर परिजनों ने जम्होर थाना में लड़की को अगवा किए जाने की शिकायत दर्ज करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़िए -Election 2025: कांग्रेस नेता ने तेजस्वी यादव के खिलाफ दिया बयान, पार्टी में मची हलचल; प्रदेश अध्यक्ष हुए तलब


 परिजन थे शादी कराने को तैयार, अब सता रहा लड़की को जान से मार दिए जाने का डर
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि लड़का पक्ष दबंग और काफ़ी पैसे वाले हैं। इस कारण उन्हें इस बात का डर है कि वे लड़की को अपनाने के बजाय मार डालेंगे। अगर लड़का शादी करना चाहता तो उसे भगाने की जरूरत ही नहीं थी। वे लोग शादी कराने को तैयार थे।

लड़की दलित व लड़का सवर्ण, दोनों ही बालिग
मामले में खास बात यह है कि लड़की दलित है, जबकि लड़का सवर्ण समाज से है। दोनों ही बालिग हैं। यही वजह है कि लड़की पक्ष बेहद डरा हुआ है। इसी वजह से लड़की पक्ष ने घटना के एक सप्ताह तक मामले को लेकर पुलिस के पास जाने से परहेज किया लेकिन अपने स्तर से लड़की को बरामद करने में सफलता नही मिली तो, थक-हार कर मामले की पुलिस से शिकायत की।  

 यह खबर भी पढ़िए -Bihar Election 2025 : एनडीए से निकल फिर महागठबंधन में भी नहीं घुस सके पारस, 243 पर उतारेंगे प्रत्याशी

 प्राथमिकी दर्ज कर लड़की को बरामद करने के प्रयास में जुटी पुलिस
मामले में पूछे जाने पर जम्होर थानाध्यक्ष राज किशोर ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर लड़की को अगवा किए जाने की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। लड़की को सकुशल बरामद करने को लेकर पुलिस तकनीकी तरीके से अनुसंधान में जुटी है। मामले में कुछ अहम सुराग भी पुलिस के हाथ लगे है। पुलिस शीघ्र ही लड़की को सकुशल बरामद कर लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed