फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Giriraj Singh said on population growth – people of a particular community are increasing

Bihar News: जनसंख्या वृद्धि पर बोले गिरिराज सिंह- एक खास समुदाय के लोग बढ़ा रहे आबादी

Thu, 20 Apr 2023 06:53 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 20 Apr 2023 06:53 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भारत की बढ़ती जनसंख्या पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि देश के अंदर ये टुकड़े – टुकड़े गैंग, मैं नाम नहीं लेना चाहता हूँ। लेकिन वे लोग कहते हैं कि मैं आबादी के नाम पर लोगों को डराता हूं पर मैं डरता नहीं हूं।

विज्ञापन
Bihar News: Giriraj Singh said on population growth – people of a particular community are increasing
मंत्री गिरिराज सिंह - फोटो : amar ujala

विस्तार

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भारत की लगातार बढ़ती जनसंख्या पर चिंता जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि देश के अंदर ये टुकड़े – टुकड़े गैंग, मैं नाम नहीं लेना चाहता हूँ। लेकिन वे लोग कहते हैं कि मैं आबादी के नाम पर लोगों को डराता हूं पर मैं डरता नहीं हूं। गिरिराज सिंह ने कहा कि आज देश में लगभग 150 ऐसे जिले हैं जहां फर्टिलिटी रेसियो बढ़ गया है। यह किनकी आबादी है? यह आबादी उन्हीं लोगों की है जो दर्जन भर बच्चा पैदा करते हैं। गिरिराज सिंह ने कहा कि एक खास समुदाय के लोग ऐसा करते हैं। गिरिराज सिंह ने इस मामले पर कहा कि यदि पक्ष और विपक्ष इस मुद्दे पर एकजुट हो जाए तो जनसंख्या के बढ़ते रफ़्तार पर ब्रेक लगाया जा सकता है। साथ ही उन्हों यह भी कहा कि पक्ष और विपक्ष का मिलना इसलिए जरूरी है क्योंकि मोदी जी अगर कोई कदम उठाएंगे तो विपक्ष और टुकड़े-टुकड़े गैंग वाले उनका विरोध करने लगेंगे।
विज्ञापन


क्या है UNFPA की नई रिपोर्ट
संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) की नई रिपोर्ट के अनुसार भारत अब विश्व का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बन गया है। यह नया आंकड़ा यह बताती है कि चीन के मुकाबले भारत की जनसंख्या लगभग 30 लाख अधिक है। जानकारों का कहना है कि इसका कारण यह है कि चीन में प्रजनन दर में कमी आने की वजह से वह भारत से पिछड़ गया है। संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष के अनुसार 17 अप्रैल 2023 तक भारत की जनसंख्या 1,417,755,616 हो गई है। UNFPA की ‘द स्टेट ऑफ वर्ल्ड पॉपुलेशन रिपोर्ट 2023’, में भारत की आबादी 1,428.6 मिलियन और चीन की आबादी 1,425.7 मिलियन बताई गई है। आंकड़े के अनुसार चीन और भारत की आबादी के बीच 2.9 मिलियन का अंतर है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed