फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Giriraj Singh asked- Rahul Gandhi should tell which caste he belongs to; PM Modi, BJP, Congress

Bihar : गिरिराज सिंह ने पूछा- राहुल गांधी बताएं, वह किस जाति से हैं? पंडित नेहरू ने नहीं दिया ओबीसी को आरक्षण

Fri, 09 Feb 2024 04:07 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 09 Feb 2024 04:07 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पूछा कि राहुल गांधी जो पीएम मोदी की जाति पर गाली दे रहे हैं, यह अत्यंत दुखद है। देश जानना चाहता है कि आप किस जाति से हो? 

विज्ञापन
Bihar News: Giriraj Singh asked- Rahul Gandhi should tell which caste he belongs to; PM Modi, BJP, Congress
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के फायर ब्रांड और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला बोला है। कहा है कि कांग्रेस पीएम नरेंद्र मोदी को लाख गाली दें लेकिन वह फिर से देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। राहुल गांधी जो पीएम मोदी की जाति पर गाली दे रहे हैं, यह अत्यंत दुखद है। देश जानना चाहता है कि आप किस जाति से हो? आपकी जाति क्या है? किस वर्ग से आते हैं। नरेंद्र मोदी ने तो अपनी जाति बता दी है, अब आप बता दीजिए। 
विज्ञापन


विज्ञापन


नेहरू ने ओबीसी वर्ग को नहीं दिया आरक्षण
इतना ही नहीं गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी के नाना पंडित जवाहर लाल नेहरू ने ओबीसी वर्ग को लिख दिया था कि आरक्षण नहीं मिलेगी। पूर्व पीएम इंदिरा गांधी ने भी ओबीसी को आरक्षण नहीं दिया। अब आप ओबीसी-ओबीसी चिल्ला रहे हैं। जब आप सत्ता में थे, तब क्यों नहीं आपने आरक्षण दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कारण हो रहा कांग्रेस वालों पेट में दर्द हो रहा
भारत रत्न के सवाल पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि जितने भी महापुरुषों को भारत रत्न से सम्मानित किया गया है वह सब भाजपा की सरकार में ही संभव हो पाया है। कर्पूरी ठाकुर जैसे महापुरुषों को भी भारत रत्न मिलने पर कांग्रेस वालों के पेट में दर्द हो रहा। लेकिन, भाजपा महापुरुषों का सम्मान सदैव करती रही है।

धर्म के नाम पर बवाल खड़ा करने वालों पर कार्रवाई
वहीं उन्होंने उत्तराखंड की घटना पर कहा कि धर्म के नाम पर बवाल खड़ा करने वाले लोगों को कभी माफ नहीं जाएगा। ऐसे लोग जो सरकारी जमीन को अतिक्रमित किए हुए हैं और जब सरकार के द्वारा जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने की कोशिश की जाती है तो फिर बवाल किया जाता है। उत्तराखंड की सरकार पूरे मामले पर नजर बनाकर निष्पक्ष जांच कर रही है जो भी दोषी पाए जाएंगे, उन पर बड़ी कार्रवाई की जाएगी। विपक्ष के द्वारा सिर्फ उत्तराखंड के सरकार को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। बता दें कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह आज अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय पहुंचे हैं जहां शुक्रवार शाम में वह बरौनी जंक्शन से आस्था स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर अयोध्या के लिए रवाना भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed