Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: General bogie of Patna-Bandra Express left the train, Buxar, Railway News, read full news.

Bihar: पटना-बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेन की जनरल बोगी में लगी आग, यात्रियों में हड़कंप; डुमरांव स्टेशन के पास हादसा

Thu, 19 Dec 2024 08:50 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 19 Dec 2024 08:50 AM IST
सार

रेलवे का कहना है कि आग से जो बोगी प्रभावित हुई, उसे अलग किया गया। ट्रेन तीन घंटे बाद बांद्रा के लिए रवाना हुई। रेल अधिकारियों ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Bihar News: General bogie of Patna-Bandra Express left the train, Buxar, Railway News, read full news.
हादसे के बाद की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना से बांद्रा जा रही पटना-बांद्रा सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के जेनरल बॉगी के निचले हिस्से में आग लग गई। घटना के बाद यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। इधर, सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई। यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। करीब तीन घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सकता है। दानापुर-दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड के डुमरांव रेलवे स्टेशन के पास हुई। हादसे के बाद ट्रेन के एलएचबी कोच को डुमरांव स्टेशन पर ही छोड़कर अधिकारियों ने ट्रेन को बांद्रा के लिए रवाना किया। इस दौरान इस ट्रैक पर आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। 

विज्ञापन


विज्ञापन



पहिए और एक्सल के बीच लगी आग 
बताया जा हा है कि बुधवार देर रात 1:02 बजे पटना-बांद्रा सुपरफास्ट एक्सप्रेस दानापुर डीडीयू रेलखंड के टुड़ीगंज रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी, तभी स्टेशन पर मौजूद रेलवे कर्मचारी देखा कि जनरल बोगी के निचले हिस्से से आग की लपटें निकल रही है। तुरंत रेलवे कंट्रोल रूम और फायर ब्रिगेड को सूचना दिया गया। इसके बाद ट्रेन डुमरांव पर रुकवाई गई। अग्निशमन अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि आग ट्रेन के एलएचबी कोच के पहिए और एक्सल के बीच लगी थी। तीन घंटे कड़ी मशक्कत के बाद इसपर काबू पा लिया गया7  
विज्ञापन
विज्ञापन


आग बुझाने में पानी का इस्तेमाल नहीं
ट्रेन के पहिए और कूलेंट जाम होने से बचाने के लिए पानी का इस्तेमाल नहीं किया गया। इसलिए फायर ब्रिगेड की टीम ने एक्सटिंग्विशर सिलेंडर का इस्तेमाल कर आग बुझाई। पहले बाहर से और फिर चक्के के अंदर जाकर आग पर काबू पाया गया। इस घटना से यात्री का परेशान दिखे। रेलवे का कहना है कि आग से जो बोगी प्रभावित हुई, उसे अलग किया गया। ट्रेन तीन घंटे बाद बांद्रा के लिए रवाना हुई। रेल अधिकारियों ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed