फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: General Administration Department promoted 14 IAS officers: Patna, Munger, Champaran, Darbhanga,

Bihar News: 14 IAS अधिकारियों को मिली पदोन्नति, बिहार प्रशासनिक सेवा के 31 अधिकारी भी इधर से उधर; देखिए लिस्ट

Sat, 31 May 2025 05:12 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 31 May 2025 05:12 PM IST
सार

GAD Bihar: बिहार के चार जिलों के डीएम को भी पदोन्नति दी गई है। वहीं बिहार प्रशासनिक सेवा के 31 अधिकारियों को भी इधर से उधर किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। 

विज्ञापन
Bihar News: General Administration Department promoted 14 IAS officers: Patna, Munger, Champaran, Darbhanga,
पटना सचिवालय - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

नीतीश सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 14 अधिकारियों को पदोन्नति दी है। यह पदोन्नति सचिव स्तर पर की गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। सरकार की ओर से अधिसूचना में लिखा गया है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा (बिहार संवर्ग) के वर्ष 2010 बैच के अधिकारियों को सचिव और स्तर स्तर पद पर कार्यभार सौंपा गया है। इस प्रोन्नति का लाभ वेतनमान के रूप में एक जनवरी 2026 या उसके बाद पदभार ग्रहण करने की तिथि से अनुमान्य होगा। इसके अलावा बिहार प्रशासनिक सेवा के 31 अधिकारियों का भी तबादला किया गया है। 

विज्ञापन


इन जिलों के डीएम को भी मिली पदोन्नति
खास बात यह कि 2010 बैच के आईएएस अधिकारी व पटना के डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह, दरभंगा के डीएम राजीव रौशन, मुंगेर के डीएम अवनीश कुमार सिंह, पश्चिम चंपारण के डीएम दिनेश कुमार राय को भी पदोन्नति दी गई है। हालांकि चारो आईएएस अधिकारी फिलहाल उक्त जिलों डीएम पद पर बने रहेंगे। वहीं समेकित बाल विकास सेवाएं (आईसीडीएस) के निदेशक कौशल किशोर को पदोन्नति दी गई है। 
विज्ञापन

पटना में महिला सिपाही का शव मिलने से हड़कंप, गले पर जख्म के निशान; पति से पूछताछ कर रही पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम के आयुक्त को भी मिली पदोन्नति

इनके अलावा वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के विशेष सचिव कवंल तनुज, सामान्य प्रशासन विभाग विशेष सचिव व बिपार्ड की अपर महानिदेश रचना पाटिल, पटना नगर निगम के आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर, कॉम्फेड पटना के प्रबंध निर्देशक राज कुमार, योजना एवं विकास विभाग के विशेष सचिव हिमांशु कुमार राय,  बिहार राज्य शिक्षा वित्त निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी मीनेंद्र कुमार और चकबंदी के निदेशक राकेश कुमार को सचिव व सचिव स्तर के पद पर पदोन्नति दी गई है। 

सीएम नीतीश ने इस हाईटेक अस्पताल और कॉलेज में शुरु करवाया काम, कहा- सस्ता इलाज हमारी प्राथमिकता है

एडीजी कुंदन कृष्णन को यह भी जिम्मेदारी मिली

इधर, बिहार पुलिस मुख्यालय में तैनात 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी व एडीजी कुंदन कृष्णन को सरकार ने एक अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है।  एडीजी कुंदन कृष्णन को विशेष कार्य पदाधिकारी, स्थानिक आयुक्त का कार्यालय, बिहार भवन, नई दिल्ली का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यानी वह बिहार पुलिस मुख्यालय के साथ-साथ दिल्ली में भी नई जिम्मेदारी संभालेंगे। 


बीएएस के 31 अधिकारियों का हुआ तबादला
सामान्य प्रशासन विभाग ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 31 अधिकारियों का तबादला किया है। इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। कहा गया है कि संयुक्त सचिव, अपर समाहर्ता उप सचिव स्तर के पदाधिकारियों का तबादला किया गया है। प्रमुख अधिकारियों में पंचायती राज विभाग के आप्त सचिव मनीष शर्मा को नालंदा का अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी बनाया गया है। वहीं सारण के बंदोबस्त पदाधिकारी संजय कुमार को वैशाली का अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी बनाया गया है। स्वास्थ्य विभाग के उप सचिव प्रमोद कुमार राम को सीवान का अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी बनाया गया है। गया के नीमचक बथानी में तैनात भूमि सुधार उप समाहर्ता प्रवीण चंदन को दानापुर को भूमि सुधार उप समाहर्ता बनाया गया है। गया के वरीय उप समाहर्ता राजीव रंजन को नालंदा के राजगरी का भूमि सुधार उप समाहर्ता बनाया गया है। वहीं मधुबनी के वरीय उप समाहर्ता मयंक सिंह को दरभंगा के बिरौल का भूमि सुधार उप समाहर्ता बनाया गया है। 
यहां देखिए पूरी लिस्ट...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed