फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Gaya police arrested RJD MLA's younger brother, JDU leader murder case, Gaya News, Crime News

Bihar News: राजद विधायक के छोटे भाई को STF ने किया गिरफ्तार, जदयू नेता हत्याकांड में 11 साल से फरार था

Wed, 20 Nov 2024 01:11 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 20 Nov 2024 01:11 PM IST
सार

2013 में जदयू नेता सुमारिक यादव की हुई कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने अतरी के पूर्व विधायक राजेंद्र यादव, पूर्व विधायक कुंती देवी और विवेक यादव को मुख्य आरोपी बनाया था। अब बिहार एसटीएफ ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई की है। 

विज्ञापन
Bihar News: Gaya police arrested RJD MLA's younger brother, JDU leader murder case, Gaya News, Crime News
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार की चर्चित जदयू नेता सुमरिक यादव हत्याकांड मामले में 11 साल के बाद पुलिस को सफलता हाथ लगी है। हत्याकांड के मुख्य आरोपी अतरी विधानसभा के राजद विधायक अजय यादव उर्फ रंजीत यादव के छोटे भाई विवेक यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उक्त मामले में गिरफ्तार विवेक यादव के पिता राजद के पूर्व अतरी विधायक राजेंद्र यादव और उनकी पत्नी पूर्व विधायक कुंती देवी को गया व्यवहार न्यायालय से उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। सजा काटने के दौरान पूर्व विधायक कुंती देवी की तबीयत बिगड़ गई थी। इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

विज्ञापन

 
जदयू के तत्कालीन प्रखंड अध्यक्ष की हत्या का आरोप
जदयू नेता हत्याकांड से ही अतरी के राजद विधायक अजय यादव के छोटे भाई विवेक यादव फरार चल रहा था। तबसे पुलिस विवेक यादव की तलाश कर रही थी। मंगलवार की देर रात 11 साल से फरार अतरी विधानसभा से राजद विधायक अजय यादव उर्फ रंजीत यादव के भाई विवेक यादव को एसटीएफ की टीम ने गिरफ्तार किया है। जदयू के तत्कालीन प्रखंड अध्यक्ष सुमिरक यादव की हत्या 26 फरवरी 2013 को नीमचक बथानी बाजार में राजनीतिक रंजिश के कारण लाठी-डंडे और लोहे की राॅड से पीट-पीटकर किया गया था। उस दौरान पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


कोर्ट ने इन्हें सुनाई थी उम्रकैद की सजा
एफआईआर में कहा गया था कि अतरी के पूर्व विधायक स्व कुंती देवी के इशारे पर अन्य अभियुक्तों के द्वारा लाठी डंडा और लोहे की रॉड से मारकर सुमिरक यादव की हत्या की गई थी। इस हत्याकांड में अतरी विधायक कुंती देवी को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। गया केन्द्रीय कारागार में उम्रकैद की सजा काटने के दौरान तबियत खराब होने पर पीएमसीएच ले जाया गया था। जहां 23 अप्रैल 2021 को निधन हो गया था। कुंती देवी के निधन के बाद उसका पुत्र अजय यादव उर्फ रंजीत यादव राजद के अतरी से वर्तमान विधायक है। इस संबंध में में नीमचक बथानी डीएसपी प्रकाश कुमार ने बताया कि विवेक यादव को गिरफ्तार किया गया है। वहीं इस पर इनाम घोषित की गई थी या नहीं यह देखा जा रहा है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed