फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Gang rape of 14 year old girl in Nalanda, two teenagers accused; police caught one

Bihar News: 14 साल की लड़की से हैवानियत, घर घुसकर दो किशोर ने किया सामूहिक दुष्कर्म; पुलिस ने एक को पकड़ा

Sun, 01 Dec 2024 04:21 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 01 Dec 2024 04:21 PM IST
सार

Nalanda News: लड़की के माता-पिता घर से बाहर गए थे। इसी बीच गांव के ही दो लड़के घर घुस गए। लड़की ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। इसके बाद दोनों ने उसके साथ हैवानियत की। 

विज्ञापन
Bihar News: Gang rape of 14 year old girl in Nalanda, two teenagers accused; police caught one
नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा में 14 साल की लड़की के साथ हैवानियत हुई है। इसको अंजाम किसी और ने नहीं बल्कि गांव के दो किशोर ने दी। दोनों की उम्र 18 साल से कम है। इसमें से एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ा है। बताया जा रहा है कि शनिवार देर शाम लड़की घर में अकेली थी। उसे माता पिता काम पर गए थे। इसी दौरान दो किशोर उसे घर में घुसे। पीड़िता ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की और बारी-बारी से उसका रेप किया। घटना का खुलासा उस वक्त हुआ जब पीड़िता के माता-पिता घर आए और बच्ची ने आप बीती सुनाई।

विज्ञापन


दोनों आरोपी भी नाबालिग हैं
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। हिलसा डीएसपी-2 गोपाल कृष्ण ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। एक आरोपी को पकड़ लिया गया है। दोनों आरोपी भी नाबालिग हैं। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी अपने रिश्तेदार के यहां रह रहे हैं। पीड़ित बच्ची को अस्पताल भेजा गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन


पांच माह पहले हत्या की कोशिश में पकड़ाया था 
पुलिस की जांच में पता चला कि दोनों किशोरों में से एक आरोपी ने पांच महीना पूर्व स्कूल में घुसकर एक प्रिंसिपल को गोली मारने की कोशिश की थी। हालांकि उस वक्त स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया था। इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed