फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Four people injured in bomb blast begusarai bihar police

Bihar News : बमबाजी में चार लोग हुए घायल; डीएसपी कह रही यह अफवाह है

Thu, 05 Jun 2025 09:51 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 05 Jun 2025 09:51 PM IST
सार

Bihar : अचानक तेज धमाका हुआ। कोई कुछ समझ पाता तब तक बदमाश वहां से फरार हो गये। लोग दौड़ कर आये तो पता चला कि किसी ने बम फेंका  है, जिसमें चार लोग घायल हो गये। हालांकि महिला डीएसपी इसे बमबाजी नहीं पटाखेबाजी कह रही हैं। 

विज्ञापन
Bihar News : Four people injured in bomb blast begusarai bihar police
घटनास्थल - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने बमबाजी किया जिसमें लगभग 4 लोग घायल हुए हैं। घायलों को जांघ, गर्दन, पैर आदि जगह पर जख्म हए हैं। पहने हुए कपड़ों के चीथड़े उड़ गये हैं। आननफानन में आसपास के लोगों ने जख्मियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना बलिया थाना क्षेत्र के ऊपर टोला की है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar News: पटना एयरपोर्ट पर फ्लाइट में बम की सूचना से हड़कंप, 195 यात्री सवार थे; जानिए पूरा मामला
विज्ञापन


घटना के कारणों का पता नहीं चल पा रहा है। कुछ लोगों का कह्नना है कि एक दिन पहले भी यहां गोलीबारी की घटना हुई थी। गुरुवार की शाम हुए बमबाजी की घटना को लेकर कारण का पता नहीं चल पा रहा है। इधर बलिया थाना की पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। डीएसपी ने भी घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar : चार दिन से लापता छात्रा का क्षत-विक्षत शव बरामद, परिजन ने महिला पुलिस अधिकारी पर लगाये गंभीर आरोप

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि ऊपर टोल में एक मंदिर है, जहां रोज की तरह कुछ लोग बैठे थे। वहीं कुछ अज्ञात बदमाश अँधेरे में छुपकर आये और बम फेंककर फरार हो गये। घटना के बाद से इलाके में अफरातफरी का माहौल हो गया है। सभी घायलों को बलिया के ही एक निजी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। फिलहाल जख्मियों को अस्पताल में खतरे से बाहर बताया जा रहा है।फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है। घटना के संबंध में संबंध में बलिया डीएसपी नेहा कुमारी ने बताया कि घटनास्थल की जांच की गई है। बम जैसा प्रतीत नहीं हो रहा है।  लग रहा है, किसी शरारती तत्वों के द्वारा कोई पटाखा फोड़ा गया है, जिसमें कुछ लोग घायल हुए हैं। उसकी जांच की जा रही है।  फिलहाल बम की बात अफवाह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed