{"_id":"662cd84702727f450205d447","slug":"bihar-news-four-people-died-in-fire-in-rohtas-the-house-was-on-fire-family-sasaram-fire-damage-crime-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : रोहतास में बड़ा हादसा, महिला समेत चार लोगों की मौत; घर में लगी थी आग, परिवार के चारों जिंदा जल गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : रोहतास में बड़ा हादसा, महिला समेत चार लोगों की मौत; घर में लगी थी आग, परिवार के चारों जिंदा जल गए
Sat, 27 Apr 2024 04:19 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sat, 27 Apr 2024 04:19 PM IST
सार
आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरा घर इसकी चपेट में आ गया। फायर ब्रिगेड की टीम और स्थानीय लोग जब तक मदद करने पहुंचे तब तक चार लोगों को आग में झुलसकर मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद की तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रोहतास में झोपड़ी में आग लगने से चार लोग जिंदा जल गए। घटना जिले के नोखा थाना अंतर्गत रुपहथा गांव की बताई जाती है। जहां महादलित के झोपड़ी नुमा घर में आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरा घर इसकी चपेट में आ गया। फायर ब्रिगेड की टीम और स्थानीय लोग जब तक मदद करने पहुंचे तब तक चार लोगों को आग में झुलसकर मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बचाव व राहत कार्य में जुट गई है। झोपड़ी में आग कैसे लगी अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। फिलहाल पुलिस राहत बचाव कार्य में जुटी है। हादसे में महिला समेत दो लोग झुलस गए हैं। इन्हें इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया गया है। अग्निशमन पदाधिकारी नवल किशोर ने बताया कि काफी मशक्कत के बाद दो दमकल वाहन से आग पर बाबू पाया गया।
विज्ञापन
घर में सभी लोग सो रहे थे
घटना में दिनेश राम की दो पुत्री ममता कुमारी, किरण कुमारी, बहू सुनीता, नतनी सरिता कुमारी की मौत हो गई। घटना में दिनेश राम की पत्नी शिव व्रत देवी तथा पुत्र मंटु राम गंभीर रूप झुलस गए। इनका इलाज जारी है। घटनास्थल पर सासाराम एसडीएम आशुतोष रंजन सहीत अन्य पदाधिकारी पहुंचकर अगली कार्रवाई में जुट गए। बताया जा रहा है कि घर में परिवार के सभी लोग सोए हुए थे। चिंगारी से झोपड़ी नुमा घर देखते ही देखते भयावह रूप ले लिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते आग पर काबू पाते तब तक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई।। वहीं बचाने के लिए पहुंचे दिनेश राम की पत्नी शिव व्रत देवी, पुत्र मंटु राम गंभीर रूप से झुलस गए। इस घटना में झोपड़ी नुमा घर में रखें बर्तन तथा अन्य सामग्री जलकर राख हो गया।
विज्ञापन