{"_id":"67b21d036e3484237e01d056","slug":"bihar-news-former-minister-came-on-stage-with-a-necklace-of-slippers-bettiah-bihar-west-champaran-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : चप्पल का हार लेकर मंच पर आये पूर्व मंत्री; कहा- मौका दीजिये करुंगा काम, वरना यह माला पहनायियेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : चप्पल का हार लेकर मंच पर आये पूर्व मंत्री; कहा- मौका दीजिये करुंगा काम, वरना यह माला पहनायियेगा
Sun, 16 Feb 2025 10:44 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sun, 16 Feb 2025 10:44 PM IST
सार
Bihar : मंच पर नेताओं का स्वागत फूल और माला से किया जाता है। लेकिन अगर किसी मंच पर खुद नेता ही जुटे-चप्पल का माला लेकर आ जाये तो इसे क्या कहेंगे। मामला बिहार का है।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के बेतिया में सिक्का तौल कार्यक्रम के दौरान मंच पर अनोखे अंदाज मे पूर्व मंत्री खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद पहुंच गए। उनके मंच पर पहुंचने के बाद सभी लोग उनको देखकर दंग रह गए। मामला जिले के सिकटा प्रखंड के बैशखवा मध्य विद्यालय परिसर की है।
विज्ञापन
इस संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि रविवार को सम्मान समारोह और सिक्का तौल कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। उस कार्यक्रम में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद को सिक्के से तौल कर सम्मानित किया गया। पूर्व मंत्री को जनता ने एक क्विटंल सात किलोग्राम सिक्के से तौलकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री चप्पल की माला लेकर जनता के बीच पहुंचे और भरे मंच से लोगों से अपील करते हुए उन्हें आश्वासन दिया कि जनता उनको इस बार मौका दे तो वह समाज में भरपूर काम करेंगे। साथ ही साथ उन्होंने यह भी दावा किया कि अगर उन्होंने क्षेत्र मे काम नहीं किया तो उन्हें चप्पल का माला पहनायियेगा।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद ने कहा कि वह हमेशा जनता के लिए काम करते हैं और फिर जनता के बीच जाकर विकास का काम करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि उनके द्वारा किया गया कार्य भी सिकटा विधानसभा क्षेत्र में दिखाई देता है। पूर्व मंत्री खुर्शीद आलम ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विकास पुरुष हैं।
विज्ञापन