Kishor Kunal: महावीर मंदिर न्यास के सचिव और पूर्व आईपीएस अधिकारी किशोर कुणाल का निधन, हार्ट अटैक आया था
Bihar News : पूर्व आईपीएस अधिकारी किशोर कुणाल का कार्डियक अरेस्ट आया है। अस्पताल जाने से पहले उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके निधन से शोक की लहर दौड़ पड़ी। अस्पताल के बाहर लोगों की भीड़ लगी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धार्मिक न्यास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष और विश्व प्रसिद्ध पटना महावीर मंदिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल का रविवार की सुबह निधन हो गया। रविवार अहले सुबह हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें फौरन महावीर वात्सल्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि पूर्व आईपीएस अधिकारी किशोर कुणाल का कार्डियक अरेस्ट आया है। अस्पताल जाने से पहले उन्होंने दम तोड़ दिया। 74 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से शोक की लहर दौड़ पड़ी है। अस्पताल परिसर में आचार्य किशोर कुणाल के बेटे सायन कुणाल, बहू व सांसद शांभवी और समधी व मंत्री अशोक चौधरी फफक पड़े। बेटे और बहू का रो-रोकर बुरा हाल है।
उपमुख्यमंत्री बोले- समाज के लिए अपूरणीय क्षति
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि आचार्य किशोर कुणाल जी का जीवन समाज सेवा, धार्मिक और सांस्कृतिक उत्थान के लिए समर्पित था। उन्होंने महावीर मंदिर को एक राष्ट्रीय पहचान दिलाई और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए अभूतपूर्व कार्य किए। उनके योगदान को शब्दों में व्यक्त करना कठिन है। उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा कि उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति और उनके परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
स्वस्थ्य मंत्री बोले- राज्य एवं देश के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है
महावीर मंदिर और राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य पूर्व आईपीएस किशोर कुणाल का निधन राज्य एवं देश के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। उनके निधन से पूरी तरह स्तब्ध हूं। देश ने एक महान विभूति को खो दिया जो सामाजिक मूल्यों और कर्तव्यों के प्रति सजग रहने वाले एक ऐसे योद्धा थे जिसने कभी हार नहीं मानी। मैं उनके किए कार्यों को नमन करता हूं और उनके परिवार के प्रति सच्ची श्रद्धा व्यक्त करता हूं। हुए इस दुख की घड़ी में ईश्वर उनके परिजनों को पीड़ा सहने की असीम शक्ति प्रदान करे यही कामना करता हूं।
1983 में पटना के एसएससी बने थे आचार्य किशोर कुणाल
आचार्य किशोर कुणाल का जन्म दस अगस्त 1950 को मुजफ्फरपुर के बरुराज गांव में एक भूमिहार परिवार में हुआ था। प्रारंभिक शिक्षा मुजफ्फरपुर में रहकर पूरी की। इसके बाद वह पटना विश्वविद्यालय में इतिहास और संस्कृत की पढ़ाई की। 1970 में स्नातक की डिग्री ली। इसके वह यूपीएससी की परीक्षा में बैठे। उनका चयन हो गया। 1972 में वह गुजरात कॉडर में भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी बन गए। 1978 तक वह अहमदाबाद के पुलिस उपायुक्त बन गए। 1983 में वह पटना के एसएसपी बने। इसके बाद 2001 में उन्होंने वीआरएस ले लिया। सेवानिवृति के बाद उन्होंने बिहार राज्य धार्मिक न्याय बोर्ड के अध्यक्ष बने। इसी बीच उन्होंने स्कूल, अस्पताल की स्थापना की। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई उल्लेखनीय काम किए।
बाबा गरीब नाथ मंदिर न्यास समिति ने कहा कि महावीर मंदिर, बाबा गरीब नाथ मंदिर को लेकर और विशेष पहचान दिलाने आचार्य किशोर कुणाल का अहम योगदान रहा। अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण में भी उनका काफी अहम योगदान रहा। महावीर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष और राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य रहे किशोर कुणाल ने हाल में मुजफ्फरपुर के साहू पोखड़ तालाब और साहू मंदिर के जीर्णोद्धार का बीड़ा उठाया था और मंदिर को विशेष और दर्शनीय स्थल में विकसित किए जाने के लिए लगातार काम करते रहे। उनके जाने से समाज ही नहीं पूरे देश को अपूरणीय क्षति हुई है।
हाजीपुर कोनहरा घाट पर कल अंतिम संस्कार किया जाएगा। इससे पहले महावीर स्थान से लेकर महावीर कैंसर संस्थान और अन्य संस्थाओं से होते हुए उनकी अंतिम यात्रा निकलेगी। उनके और असामायिक निधन की खबर सुनकर लोगों का तांता लग गया। बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी, मंत्री बिहार सरकार सुमित सिंह, बिहार डीजीपी विनय कुमार, डीएम चंद्रशेखर सिंह, DIG राजीव मिश्रा, पटना आयुक्त कुमार रवि, एमएलसी संजय सिंह एमएलसी सहित अन्य लोग पहुंचकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।