फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : For Ram Mandir Invitation card darbhanga raj family grandmother and grandson meet after 20 years

भगवान राम की महिमा : एक किलोमीटर की दूरी 20 साल बाद खत्म हुई, राज परिवार के दादी-पोते ने क्या कहा इस पर

Sun, 14 Jan 2024 03:19 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 14 Jan 2024 03:19 PM IST
सार

Ram Mandir : सब इसे भगवान राम की महिमा कह रहे हैं। राज परिवार के वारिस ने अपनी दादी से 20 साल से मुलाकात नहीं की थी। दोनों एक किलोमीटर की दूरी पर रहते हुए इतने दूर थे। लेकिन, अयोध्या के श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा ने दोनों की दूरी खत्म कर दी।

विज्ञापन
Bihar News : For Ram Mandir Invitation card darbhanga raj family grandmother and grandson meet after 20 years
दरभंगा महाराज के पुत्र कपिलेश्वर सिंह अपनी दादी महारानी कामसुन्दरी देवी के साथ। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

अयोध्या प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से आये निमंत्रण ने करीब 20 वर्षो बाद दरभंगा महाराज (स्व० सर कामेश्वर सिंहजी) की धर्मपत्नी महारानी कामसुन्दरी देवी से मिलकर उन्होंने अयोध्या से आये पूजित अक्षत को सौंपा और उनसे आशीर्वाद लिया। कपिलेश्वर सिंह अपनी दादी से करीब बीस वर्षों के बाद मिले हैं। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से दादी पोता का आत्मीय मिलन हुआ है। कुछ पारिवारिक गतिरोध के कारण दोनों मिल नहीं रहे थे, लेकिन अयोध्या के राम मंदिर की महिमा से दादी-पोते का यह मिलन चर्चा में है।

विज्ञापन


20 वर्षों बाद लिया दादी से आशीर्वाद 
बीते दिन श्री राम मंदिर में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह में महाराज रामेश्वर सिंह पौत्र कुमार कपिलेश्वर सिंह को पत्नी और पुत्र सहित आने का निमंत्रण रामजन्मभूमि न्यास समिति और आरआरएस की तरफ से दिया गया है। यह पूरे बिहार में पहले ऐसे व्यक्ति है जिन्हें पूरे परिवार के साथ प्राण प्रतिष्ठा में आने को कहा गया है। इसी निमंत्रण पत्र को मिलने के बाद कपिलेश्वर सिंह ने कल्याणी निवास जाकर अपनी दादी महारानी कामसुन्दरी देवी दरभंगा महाराज (स्व० सर कामेश्वर सिंहजी) की धर्मपत्नी महारानी कामसुन्दरी देवी से करीब 20 वर्षों में बाद उनसे आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उनकी दादी भी अपने पोते से मिलकर काफी प्रफुल्लित दिखी और कुमार कपिलेस्वर सिंह को अपना आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन


दादी पोते का 20 वर्षों बाद मिलन प्रभु श्रीराम के कृपा से 
इस मिलन के विषय में जानकारी देते हुए भाजपा के प्रभु श्री राम दर्शन के प्रभारी आदित्य नारायण चौधरी मन्ना ने बताया कि यह दादी महारानी कामसुन्दरी देवी  और उनके पोते कुमार कपिलेश्वर सिंह का मिलन करीब बीस वर्षों के बाद प्रभु श्रीराम के कृपा से हो पाया है। यह बड़ा ही सुखद क्षण है। प्रभु श्री राम के निमंत्रण पर ही सही लेकिन यह क्षण बड़ा ही सुखदाई दोनो लोगों सहित पूरे मिथिलावासी के लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वजों के अच्छे कर्मों का है नतीजा 
इस अवसर पर कुमार कपिलेश्वर सिंह ने बताया कि उन्हें अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सपरिवार आने का निमंत्रण मिला है, यह खुशी की बात है। यह सब जो हुआ ये हमारे पूर्वजों के द्वारा किए गये अच्छे कार्यों की वजह से ही हुआ है। आज जब मुझे अयोध्या में प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा में आने निमंत्रण मिला तो मैं अपने को रोक नही पाया और मैं कल्याणी निवास जाकर अपनी दादी से मिलकर आशीर्वाद लिया। अब मैं आज उनका आशीर्वाद पाकर गदगद हो गया हूँ।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed