Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Five people died in a road accident in Vaishali, many injured, pickup van tyre burst; Saran

Bihar News: बिहार में भीषण सड़क हादसा, पांच लोगों की मौत और 15 घायल; हाईवे पर पिकअप का टायर फटने से हादसा

Mon, 16 Jun 2025 08:36 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 16 Jun 2025 08:36 AM IST
सार

सारण जिले से करीब 25 लोग पिकअप वैन पर मक्का लोड कर वैशाली आ रहे थे। बाजितपुर के पास अचानक पिकअप वैन का टायर फट गया और गाड़ी पलट गई। इस कारण पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वाले और घायल सभी एक ही गांव के रहने वाले हैं। 

विज्ञापन
Bihar News: Five people died in a road accident in Vaishali, many injured, pickup van tyre burst; Saran
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इसमें महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं करीब 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सारण थाना अंतर्गत नयागांव के बाजितपुर फोरलेन के पास हुआ। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। फोनलेने पर लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सोनपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां डॉक्टरों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया।  

विज्ञापन


पिकअप वैन पर 25 लोग सवार थे
स्थानीय लोगों का कहना है कि सारण जिले से आ रही पिकअप वैन पर 25 लोग सवार थे। फोरलेन पर वैन का टायर फट गया। जब तक चालक कुछ समझ पाता, गाड़ी पलट गई और सभी लोग नीचे दब गए। हादसा इतना भीषण था कि पांच लोगों ने दम तोड़ दिया। इधर, सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दो व्यक्तियों को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया। पुलिस का कहना है कि सभी लोग पिकअप पर दिघवारा से मक्का लोड करके भूनवाने के लिए वैशाली जिले के सराय जा रहे थे। इसी दौरान, बाजितपुर के निकट यह हादसा हुआ। पिकअप पर 25 लोग सवार थे, जो सभी एक ही गांव के निवासी थे।
विज्ञापन

पटना को मिलेगी एक और एलिवेटेड सड़क की सौगात, सीएम नीतीश कुमार करेंगे लोकार्पण; मीसा भारती भी आमंत्रित
विज्ञापन
विज्ञापन


मरने वालों की पहचान इनके रूप में हुई...
पुलिस के अनुसार, मरने वालों की पहचान सारण जिले के दिघवारा निवासी राज कुमार पंडित की 48 वर्षीय पत्नी अंजू देवी, राजू बैठ के 50 वर्षीय पत्नी राधिका देवी, सरवन राम के 23 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार, पंचूराम के 15 वर्षीय पुत्री राजलक्ष्मी कुमारी, रामबाबू राम के सात वर्षीय पुत्र शिवम कुमार के रूप में हुई। सभी के परिजनों को सूचना भेज दी गई है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed