Bihar : पटना को मिलेगी एक और एलिवेटेड सड़क की सौगात, सीएम नीतीश कुमार करेंगे लोकार्पण; मीसा भारती भी आमंत्रित
Bihar : राजधानी पटना को जाम मुक्त बनाने और शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए राजधानी वासियों को एक और नए एलिवेटेड सड़क की सौगात सोमवार को मिलने वाली है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल नव निर्मित मीठापुर-महुली एलिवेटेड सड़क का उद्घाटन करेंगे।
विस्तार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार राजधानी पटना को एक के बाद एक सौगात दे रहे हैं। पिछले दिन उन्होंने अशोक राजपथ पर बनाए गये डबल डेकर फ्लाई ओवर का उद्घाटन किया और अब वह सोमवार को नए एलिवेटेड सड़क की सौगात देने वाले हैं। इस एलिवेटेड सड़क के उद्घाटन होने से रोज घंटों लगने वाले जाम से लोगों को मुक्ति मिलेगी और समय की बचत होगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब कल नव निर्मित मीठापुर-महुली एलिवेटेड सड़क का उद्घाटन करेंगे। इस एलिवेटेड सड़क के चालू होने से राजधानी के दक्षिणी इलाकों में रहने वाले लाखों लोगों को यातायात में काफी सहूलियत मिलने वाली है। बताया जाता है कि दक्षिण बिहार के विभिन्न जिलों में आना-जाना भी अब बेहद आसान हो जाएगा।
यह खबर भी पढ़ें -Bihar News: तेजस्वी यादव बोले- कुशासन का अंत तुरंत मांग रहा है बिहार, नीतीश शासन में रुक गया विकास
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कुल 1400 करोड़ रुपये की लागत निर्मित मीठापुर-महुली-पुनपुन परियोजना अंतर्गत भूपतिपुर से पुनपुन (एनएच-22) तक एलिवेटेड-सह-एटग्रेड सड़क का लोकार्पण करेंगे। इस मौके पर राज्य के दोनों उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहेंगे। समारोह की अध्यक्षता पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन करेंगे। मीठापुर-महुली एलिवेटेड सड़क के लोकार्पण समारोह में पटना साहिब से लोकसभा सदस्य रविशंकर प्रसाद और पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र से सांसद श्रीमती मीसा भारती, विधायक गोपाल रविदास, विधायक अरुण कुमार सिन्हा, विधान पार्षद रविंद्र प्रसाद सिंह, नीरज कुमार, नवल किशोर यादव और कार्तिक कुमार को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। मीठापुर-महुली एलिवेटेड रोड के चालू होने से पटना के दक्षिणी इलाकों में रहने वाले लाखों लोगों को यातायात में काफी सहूलियत मिलने वाली है। जहानाबाद, अरवल, बिहारशरीफ और गया के लिए सफर अब आसान हो जाएगा। पहले फेज में सिपारा से महुली तक एलिवेटेड रोड बनकर तैयार हो चुका है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : तेजस्वी यादव ने सरकार पर किया हमला, कहा- सरकार पारदर्शी है, तो करे जमाई आयोग का गठन
अब घंटों का सफर मिनटों में होगा पूरा
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.