फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News Five people died due to lightning in Kaimur

Bihar News: कैमूर में आकाशीय बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 08 Jul 2024 10:40 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 08 Jul 2024 10:40 AM IST
सार

बिहार के कैमूर जिले में हादसा हुआ है। यहां आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों को देख परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Bihar News Five people died due to lightning in Kaimur
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैमूर में हो रही कई दिन से बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई। यह मौतें भगवानपुर थाने में एक, रामपुर में एक, नुआंव में दो, रामगढ़ थाना क्षेत्र में एक लोग की मौत हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, नुआंव में दो, रामगढ़ थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की मौत हुई है। भगवानपुर थाना क्षेत्र के जैतपुरा खुर्द गांव में खेत में काम कर रहे एक युवक की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। मृतक जैतपुरा गांव निवासी रामकवल बिंद का पुत्र रामनिवास बिंद बताया जाता है। बेलाव थाना क्षेत्र के सोनाव गांव के बाघार में ठनका गिरने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक सोनाव गांव निवासी मनोज सिंह के पुत्र आशीष कुमार ने बताया है कि रामगढ़ प्रखंड के सिझुआ गांव में ठनका गिरने से सीता मुनि की मौत हो गई। जबकि अन्य दो महिलाएं घायल हो गईं।
विज्ञापन


बताया जाता है कि बधार स्थित यह महिला गांव खेतीबाड़ी में कार्य करने के लिए गई हुई थी। तभी बिजली गिरने से मौत हुई। भगवानपुर थाना क्षेत्र के जैतपुरा खुर्द गांव में खेत में काम कर रहे एक युवक की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। मृतक जैतपुरा गांव निवासी रामकवल बिंद का पुत्र रामनिवास बिंद बताया जाता है। बेलाव थाना क्षेत्र के सोनाव गांव के बाघा में ठनका गिरने से एक युवक की मौत हो गई।  इसके अलावा नुआंव प्रखंड के गोरेयाडी बधार में ठनका गिरने से सातों एवंती गांव के सुग्रीव पाल की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नुआंव थाना क्षेत्र के हरियरपुर डेरा गांव के शिव जी बिन्द आकाशीय बिजली के प्रकोप में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई। शिव जी बिन्द खेत में कार्य कर रहे थे। तब भी यह घटना हुई। घटना के बाद सभी  के घरों में मातम पसरा हुआ है। परिजनों में  रो-रोकर बुरा हाल है। सभी मृतकों के शव को पुलिस ने सदर अस्पताल भभूआ में भेज दिया है।


कैमूर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि कैमूर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने से पांच लोगों की हुई मौत, सभी का शव अपने कब्जे में लेकर भभुआ सदर अस्पताल पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed