{"_id":"66649bd75650dd21160fd24a","slug":"bihar-news-fish-businessman-shot-in-khagaria-named-in-murder-case-of-former-minister-ashok-sahni-bihar-police-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : अपराधियों ने मछली व्यवसायी की गोली मारकर की हत्या, पूर्व मंत्री के हत्याकांड में था नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : अपराधियों ने मछली व्यवसायी की गोली मारकर की हत्या, पूर्व मंत्री के हत्याकांड में था नामजद
Sat, 08 Jun 2024 11:28 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sat, 08 Jun 2024 11:28 PM IST
सार
Bihar : फूलचंद सहनी अपने घर से कुछ काम करने को कहकर निकला था। इसके बाद अपराधियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और हत्याकांड में शामिल अपराधियों की पहचान करने में जुट गई।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
शनिवार को देर रात अपराधियों ने खगड़िया में एक मछली व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी है। मृतक की पहचान गंगौर थाना अंतर्गत शोभनी गांव निवासी एतवारी सहनी के पुत्र फूलचंद साहनी (55) के रूप में हुई है। घटना शोभनी हाई स्कूल के पास हुई है।
विज्ञापन
घर से कुछ काम कर लौटने की बात कहकर निकला था
घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि फूलचंद सहनी अपने घर से कुछ काम करने को कहकर निकला था। इसके बाद अपराधियों ने उसे गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही खगड़िया पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई। हत्याकांड में शामिल लोगों की पहचान के लिए खगड़िया पुलिस पूछताछ कर रही है। मामले में जानकारी देते हुए गंगौर थाना प्रभारी लाल बिहारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री हत्याकांड में था नामजद
स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब तीन वर्ष पहले खगड़िया मत्स्यजीवी सहयोग समिति के मंत्री अशोक सहनी की हत्या हुई थी। उस हत्याकांड में मृतक फूलचंद सहनी नामजद अभियुक्त था। वहीं उसके ऊपर फौजी के बेटे अमित सहनी की हत्या का मामला भी दर्ज है। बताया जा रहा है कि मृतक फूलचंद सहनी कुछ माह पहले खगड़िया मंडल कारा से बाहर निकाला था, जो मछली का व्यवसाय कर रहा था। शनिवार रात करीब 9 बजे अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी है।
विज्ञापन