फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Fish businessman murdered in Supaul; Were sleeping at the door, criminals shot them dead

Bihar News: सुपौल में मछली व्यापारी की हत्या; दरवाजे पर बैठे थे, अपराधियों ने गोली मारकर उतारा मौत के घाट

Thu, 15 Aug 2024 07:37 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 15 Aug 2024 07:37 AM IST
सार

Supaul News: सदर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि मछली व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अपराधियों की तलाश में छापेमारी चल रही है।

विज्ञापन
Bihar News: Fish businessman murdered in Supaul; Were sleeping at the door, criminals shot them dead
अस्पताल में लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुपौल में मछली व्यापारी की हत्या कर दी गई। सदर थाना के क्षेत्र के मल्हनी गांव में बुधवार की रात 55 वर्षीय मछ्ली व्यापारी को अपराधियों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। व्यापारी को अज्ञात अपराधियों ने सीने में गोली मार दी। इसके बाद उसे परिजनों द्वारा आननफानन में सदर अस्पताल लाया गया। लेकिन, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। हत्या के कारणों का अब तक कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। परिवार वालों ने पैसे के लेनदेन में हत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन


सीने में गोली मारकर फरार हुए अपराधी
इधर, हत्याकांड को लेकर पुलिस तहकीकात में जुटी है। मृतक की पहचान सदर थाना इलाके के मल्हनी वार्ड नंबर एक निवासी 55 वर्षीय टुनटुन मुखिया के रूप में हुई है। मृतक के भाई शिवचंद्र मुखिया ने बताया कि आज घर में भगवान का पूजा था। पूजा संपन्न होने के बाद वह रात करीब 9:30 बजे दरवाजे पर बैठे थे। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने सीने में गोली मार दी और फरार हो गए। गोली की आवाज सुन कर घर के सभी सदस्य दरवाजे के तरफ दौड़े तो देखा कि शिवचंद्र मुखिया खून से लतपथ जमीन पर गिरे पड़े हैं। इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए सुपौल सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन यहां उनकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


कई स्थानीय व्यापारियों से उसके मतभेद थे
परिजनों ने बताया कि मृतक मछली का व्यापारी था। वह 10 से 15 तालाबों में मछ्ली पालन करता था। जिसके कारण कई स्थानीय व्यापारियों से उसके मतभेद थे। संभावना है कि किसी ने आपसी रंजिश में उसकी हत्या कर दी। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने तथा हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। इधर, घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। सदर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि एक मछली व्यापारी की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों से भी जरूरी जानकारी ली जा रही है

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed