फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna Murder Case: Prisoner Chhote Sarkar Shot Dead in Danapur Civil Court Campus

Bihar News : सुनवाई के लिए आए कैदी 'छोटे सरकार' अभिषेक को कोर्ट परिसर में भूना, विधायक के भाई की हत्या का था आ

Fri, 15 Dec 2023 02:54 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 15 Dec 2023 02:54 PM IST
सार

Patna Crime : शुक्रवार दोपहर जेल से न्यायालय पेशी के लिए आए एक कैदी को गोलियों से भूना डाला। इलाज के दौरान कैदी की मौत हो गई। इधर, घटना को अंजाम देने के बाद भाग रहे दो अपराधियों को स्थानीय लोग और पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया।

विज्ञापन
Patna Murder Case: Prisoner Chhote Sarkar Shot Dead in Danapur Civil Court Campus
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के दानापुर सिविल कोर्ट में शुक्रवार दिनदहाड़े अपराधियों ने एक कैदी की गोली मारकर हत्या कर दी। कैदी बेऊर जेल से पेशी के लिए दानापुर कोर्ट आया था। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने कैदी को बैक टू बैक 6 गोलियां मारी। गोली लगते ही कैदी जमीन पर गिर गया। जबतक लोग उसे अस्पताल लेकर जाते तब तक उसकी मौत हो गई। कड़ी सुरक्षा के बीच दिनदहाड़े गोलीबारी से इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गई।

विज्ञापन


विज्ञापन


दो अपराधियों को पुलिस और स्थानीय लोगों ने पकड़ा
इधर, घटना को अंजाम देने के बाद भाग रहे दो अपराधियों को स्थानीय लोग और पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों युवकों के पास से हत्या में प्रयुक्त किए गए पिस्टल को भी जब्त कर लिया है। सूचना पाकर दानापुर पुलिस मौके पर पहुंची घटनास्थल से गोली के चार खोखे बरामद किए हैं। घटना की पुष्टि दानापुर पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी ने की है। मृतक की पहचान बिहटा के सिकंदरपुर का कुख्यात अपराधी छोटे सरकार उर्फ़ अभिषेक कुमार (25) के रूप में हुई है। अभिषेक विधायक के भाई की हत्या के आरोप में करीब डेढ़ साल पहले बेऊर जेल आया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

Patna Murder Case: Prisoner Chhote Sarkar Shot Dead in Danapur Civil Court Campus
पुलिस ने अपराधियों को पकड़ा। - फोटो : अमर उजाला

छोटे सरकार पर 16 मामले दर्ज थे, आज पेशी के लिए आया था
बताया जा रहा है कि छोटे सरकार पर राजधानी पटना के आसपास के कई थानों में 16 मामले दर्ज हैं। छोटे सरकार को पुलिस ने 3 जुलाई 2022 को गिरफ्तार कर पटना के बेऊर जेल भेज दिया था। तब से छोटे सरकार पटना के बेउर जेल में बंद है। शुक्रवार को दानापुर के एडीजी एक और तीन में पेशी के लिए कैदी वाहन से पटना के बेउर जेल से दानापुर के व्यवहार न्यायालय भेजा गया था। शुक्रवार दोपहर जैसे ही छोटे सरकार दानापुर व्यवहार न्यायालय पहुंचा। वैसे ही पूर्व से घात लगाए दो अपराधियों ने छोटे सरकार पर ताबड़तोड़ कई गोलियां दाग दी। गोली लगते ही छोटे सरकार वहीं गिरकर छटपटाने लगा। घटना को अंजाम देकर भाग रहे दोनों अपराधियों को स्थानीय लोग और पुलिस की मदद से खदेडकर कर पकड़ लिया गया। लोगों ने इसकी सूचना दानापुर थाने को दी। सूचना मिलते ही दानापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed