फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Firing in Sasaram: Youth dead, condition of two critical: Traffic DSP accused of murder

Bihar News: बर्थडे पार्टी के दौरान गोलीबारी, युवक की मौत, दो की हालत गंभीर; ट्रैफिक डीएसपी पर हत्या का आरोप

Sat, 28 Dec 2024 10:10 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 28 Dec 2024 10:10 AM IST
सार

Sasaram News: रोहतास पुलिस अधीक्षक रोशन कुमार ने कहा कि घटना को लेकर दोनों तरफ से प्राथमिकी दर्ज की गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। 

विज्ञापन
Bihar News: Firing in Sasaram: Youth dead, condition of two critical: Traffic DSP accused of murder
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

सासाराम नगर निगम के पास एक निजी कैंपस में शुक्रवार देर रात बर्थडे पार्टी के दौरान गोलीबारी हुई। इसमें एक युवक की मौत हो गई। वहीं दो की हालत गंभीर है। चौंकाने वाली बात यह है कि हत्या का आरोप ट्रैफिक डीएसपी पर लगा है। लोगों ने घटना के विरोध में जमकर बवाल किया है। बताया जाता है कि नगर निगम सासाराम के समीप एक निजी कैंपस में बीती रात कुछ युवक बर्थडे पार्टी कर रहे थे। शोर-शराबा सुनकर पास से गुजर रहे यातायात डीएसपी आदिल बिलास दलबल के साथ वहां पहुंचे। इस दौरान युवकों के साथ उनकी झड़प हो गई। देखते ही देखते गोलीबारी होने लगी। इसी क्रम में गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। घटना में दो अन्य युवकों को भी गोली लगी है। इनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


यातायात डीएसपी आदिल बिलाल पर हत्या का आरोप 
परिजनों ने यातायात डीएसपी आदिल बिलाल पर युवक की हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बीती रात बच्चे एक कैंपस में बर्थडे पार्टी कर रहे थे तभी वहां यातायात डीएसपी अपने पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए और बच्चों से उलझ पड़े। परिजनों के अनुसार यातायात डीएसपी ने इस दौरान अपने रिवाल्वर से 10 से 15 राउंड फायरिंग की। इसमें एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई और दो अन्य युवक घायल हो गए। 34 वर्षीय आकाश राणा के सीने में गोली मारी गई, जिससे घटनास्थल पर हीं उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना में आकाश राणा की मौत, अतुल एवं विनोद घायल 
यातायात डीएसपी आदिल बिलाल द्वारा कथित रूप से की गई फायरिंग में शिव सागर प्रखंड के सिलारी गांव निवासी अशोक सिंह के पुत्र आकाश राणा उर्फ बादल की मौत हो गई है। जबकि सिलारी गांव के हीं रहने वाले दो अन्य युवक अतुल एवं विनोद गोलीबारी में घायल हुए हैं। बताया जाता है कि दोनों घायल युवकों का जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है और स्थिति खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहतास एसपी बोले- दोनों तरफ से प्राथमिकी दर्ज की जा रही
मामले में रोहतास पुलिस अधीक्षक रोशन कुमार ने कहा कि घटना को लेकर दोनों तरफ से प्राथमिकी दर्ज की गई है तथा पूरे मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है तथा पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। इधर, घटना के बाद शव के पोस्टमार्टम के दौरान सदर अस्पताल में लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। इस दौरान पोस्टमार्टम हाउस में जुटे मृतक के परिजनों एवं ग्रामीणों में रोहतास पुलिस के खिलाफ काफी रोष देखा गया। लोगों ने रोहतास पुलिस व यातायात डीएसपी आदिल बिलाल के खिलाफ नारेबाजी भी की। हालांकि, मौके की नजाकत को देखते हुए पोस्टमार्टम हाउस के पास भारी पुलिस फोर्स की तैनाती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed