फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Firing in Saharsa Sadar Hospital, supervisor of security agency shot, condition critical

Bihar: सदर अस्पताल में गोलीबारी, सिक्योरिटी एजेंसी के सुपरवाइजर को मारी गोली; इस कारण अपराधियों ने मारी गोली

Sun, 09 Feb 2025 06:02 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 09 Feb 2025 06:02 PM IST
सार

Saharsa News: सदर अस्पताल में सुरक्षा गार्ड के सुपरवाइजर संजीव कुमार को अपराधियों ने गेट के सामने ही गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली लगते ही अस्पताल परिसर में अफरातफरी मच गई। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन और पुलिस को सूचना दी गई।

विज्ञापन
Bihar News: Firing in Saharsa Sadar Hospital, supervisor of security agency shot, condition critical
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहरसा में अपराधियों के हौसले बुलंद का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े सदर अस्पताल परिसर में सुरक्षा गार्ड के सुपरवाइजर संजीव कुमार को गोली मार कर जख्मी कर दिया। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। घटना के बाद आपसी विवाद सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार सफाई सुपरवाइजर भानु रजक और सुरक्षा कर्मी के सुपरवाइजर संजीव कुमार के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। उसके बाद गोलीबारी की घटना हुई। इस बाबत सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि घटना की तहकीकात की जा रही है। भानु रजक का नाम सामने आया है। पुलिस कारवाई में जुटी है। 

विज्ञापन


अस्पताल में मची अफरातफरी
सदर अस्पताल में सुरक्षा गार्ड के सुपरवाइजर संजीव कुमार को अपराधियों ने गेट के सामने ही गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली लगते ही अस्पताल परिसर में अफरातफरी मच गई। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन और पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद घायल संजीव कुमार को तुरंत इलाज के लिए भर्ती कराया गया। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। गोलीबारी की घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई है। अपराधियों की पहचान करने के लिए अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। सदर अस्पताल परिसर में हुई इस वारदात से अस्पताल कर्मी और मरीजों के परिजन डरे हुए हैं।
विज्ञापन


क्या कहते हैं अधिकारी
सुरक्षा गार्डों ने भी अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सहरसा में अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है और पुलिस को जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।सिविल सर्जन डॉ केके मिश्रा घटना के बाद सदर अस्पताल पहुंच कर मामले की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने कहा मामले मे पुलिस जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed