फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Firing in Gopalganj, car rider shot; There was a dispute regarding parking: Bihar Police investiga

Bihar News: गोलियों की तड़तड़ाहट से हड़कंप, कार सवार के मुंह में लगी गोली; पार्किंग को लेकर हुआ था विवाद

Sun, 02 Mar 2025 10:06 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 02 Mar 2025 10:06 AM IST
सार

Gopalganj News: दो पक्षों में मामूली सी बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से गोलीबारी होने लगी। मौके पर कई राउंड फायरिंग हुई। इसमें एक युवक के मुंह में गोली लग गई। उसकी हालत गंभीर है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन
Bihar News: Firing in Gopalganj, car rider shot; There was a dispute regarding parking: Bihar Police investiga
इसी जगह पर हुई गोलीबारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले के मीरगंज नगर में पार्किंग के मामूली विवाद को लेकर सुबह-सुबह कई राउंड फायरिंग हुई। इस गोलीबारी में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। इन्हें तत्काल इलाज के लिए हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद से स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है। घटना गोपालगंज जिले के मीरगंज नगर परिषद के वार्ड नंबर 21 की बताई जा रही है। घायल व्यक्ति का नाम दिग्विजय सिंह कुशवाहा है। वह मीरगंज के वार्ड नंबर 15 निवासी सुरेंद्र सिंह का पुत्र हैं। 

विज्ञापन


खाली जगह में पार्किंग को लेकर विवाद हुआ
बताया जाता है कि शनिवार देर रात मीरगंज शहर के वार्ड नंबर 21 पुरानी टोला में शंभू तुरहा के बेटे बिट्टू का तिलक समारोह था। इसी तिलक समारोह में दिग्विजय सिंह भी शामिल होने आए थे। रविवार को तड़के करीब चार बजे तिलक समारोह के बगल में खाली जगह में पार्किंग को लेकर विवाद हुआ। इसी विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद और बढ़ गया। विवाद के बाद मौके पर कई राउंड फायरिंग हुई। पड़ोसी युवक के ऊपर ही गोलीबारी करने का आरोप है।
विज्ञापन


कार सवार को गोली उसके मुंह में लगी
इस गोलीबारी में कई लोगों के घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है कि एक कार सवार को गोली उसके मुंह में लगी है। जबकि एक अन्य व्यक्ति भी मामूली रूप से जख्मी हो गया है। दोनों घायलों को हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। गोलीबारी की सूचना मिलते ही पूरे शहर में सनसनी फैल गई। वहीं सूचना पर मौके पर मीरगंज पुलिस भी पहुंच गई है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं इस मामले में हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि मीरगंज पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं मौके से दो खोखा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed