फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Firing after entering a house in Patna Bakhtiyar; 24 shells recovered, one arrested

Bihar News: थाने से 224 मीटर दूरी वाले घर में घुसकर ताबड़तोड़ गोलीबारी; 24 खोखे बरामद, एक गिरफ्तार

Sat, 11 Jan 2025 05:50 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना ग्रामीण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना ग्रामीण Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 11 Jan 2025 05:50 PM IST
सार

बाढ़ अनुमंडल के पुलिस अधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि एक पक्ष के लोगों अपने साथियों के साथ मिलकर दूसरे पक्ष को डराने धमकाने की नीयत से कई राउंड फायरिंग की।  इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की तलाश में छापेमारी चल रही है।

विज्ञापन
Bihar News: Firing after entering a house in Patna Bakhtiyar; 24 shells recovered, one arrested
पटना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के बख्तियारपुर में बदमाशों ने घर में घुसकर ताबड़तोड़ गोलीबारी की है। करीब 50 राउंड गोलियां बरसाने के बरसाने के बाद अपराधी फरार हो गए। चौंकाने वाली बात यह है कि यह घटना थाना से महज 224 मीटर दूर हुई। मामला बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर थाना अंतर्गत पश्चिम टोला बख्तियारपुर वार्ड नंबर 4 में हुआ। स्थानीय लोगों का कहना है कि आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर गोलीबारी हुई है। इसका वीडियो भी खूब तेजी से वायरल हो रहा है। मौके से दो दर्जन से ज्यादा खोखा पुलिस ने बरामद किया है। इसके बावजूद भी कई खोखा घटनास्थल पर बिखरे पड़े हैं। हालांकि, किसी व्यक्ति को गोली नहीं लगी है। पुलिस का कहना है कि मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश में छापेमारी चल रही है।

विज्ञापन


मामले में बाढ़ अनुमंडल के पुलिस अधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि शुक्रवार को दोनो पक्ष में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद देर रात एक पक्ष अपने साथियों के साथ मिलकर दूसरे पक्ष को डराने धमकाने की नीयत से कई राउंड फायरिंग की। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जहां से एक व्यक्ति धर्मेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही के आधार पर अन्य की तलाश में छापेमारी चल रही है। गिरफ्तार आरोपी के घर से पुलिस ने 12 लाख कैश, दो संदिग्ध बाइक और रजिस्ट्री के कागजात बरामद किए गए हैं। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। 
विज्ञापन


पीड़ित शारदा शर्मा ने कहा कि पड़ोस की एक महिला से मेरी लगातार बातचीत हो रही थी। इससे नाराज होकर उसके बेटे और बहू ने शुक्रवार को मेरे और मेरे परिवारवालों गाली-गलौज की थी। इसके बाद विवाद बढ़ गया। रात में आरोपी पक्ष ने बदमाशों को बुला लिया और घर में घुसकर फायरिंग करने लगे। करीब 50 राउंड फयरिंग की। दीवारों पर फायरिंग के निशान और दरवाजे पर राइफल के बट से धक्का मारे जाने के निशान मौजूद हैं। पुलिस को सूचना दी गई। लेकिन पुलिस पहुंचने से पहले बदमाश फरार हो गए। पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed