फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Fire in Pal Hotel, Patna; Multi-storey building burnt; Rescue operation, fire in kitchen

Pal Hotel Patna : जानें कैसे लगी पटना जंक्शन के सामने पाल होटल में आग; कैसे आग में फंस गई जिंदगियां

Thu, 25 Apr 2024 01:17 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 25 Apr 2024 01:17 PM IST
सार

Patna News : चार मंजिल की इस इमारत में लगी आग ने पास के दो और होटलों को भी अपनी जद में ले लिया। फायर ब्रिगेड की दर्जनों गाड़िया आग पर काबू पाने में जुटी है। फायर ब्रिगेड और पुलिस के 100 से अधिक कर्मचारी आग पर काबू पाने में जुट गए। 

विज्ञापन
Bihar News: Fire in Pal Hotel,  Patna; Multi-storey building burnt; Rescue operation, fire in kitchen
होटल में लगी बड़ी आग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के बड़े और पुराने होटलों में से एक पाल होटल (रेलवे स्टेशन के पास) को आग ने अपनी जद में ले लिया। अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है। करीब 30 लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया है। चार मंजिल की इस इमारत में लगी आग ने पास के दो और होटलों को भी अपनी जद में ले लिया। फायर ब्रिगेड की दर्जनों गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हैं। फायर ब्रिगेड और पुलिस के 100 से अधिक कर्मचारी आग पर काबू पाने में जुटे हैं। आइए जानते हैं पाल होटल में आखिर कैसे आग लग गई? कैसे इस आग के कारण कई जिंदगियां इस होटल में फंस गई?

विज्ञापन


'अमर उजाला' की पड़ताल में पता चला कि पाल होटल के किचन में सेफ लंच तैयार कर रहे थे। इसी दौरान गैस चूल्हे की लौ तेज होने के कारण कड़ाही में खौल रहे तेल के छौंक से आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि वहां मौजूद प्लास्टिक में इसकी जद में आ गए। जब तक सेफ और अन्य स्टाफ आग पर काबू पाते तब तक पूरे किचन में आग फैल गई। फायर ब्रिगेड की टीम जब तक यहां पहुंचती तब तक पूरे होटल में आग फैल गई। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


आग लगने की सूचना से आसपास के होटल में अफरातफरी मच गई
लोगों का कहना है कि पटना जंक्शन के नजदीक पाल होटल में गुरुवार को सुबह लोग नाश्ता करने के लिए जुटे थे। इधर, किचन में बन रहे नाश्ते के दौरान अचानक तेल से भरी कड़ाही में आग लग गई। तेज हवा और गर्मी ने आग को पूरी तरह ज्वलंत बनाने में कारगर साबित हुई। चार मंजिल की इमारत धू-धूकर जलने लगी। आग लगने की सूचना से आसपास के होटल में अफरातफरी मच गई। लोग अपने-अपने दुकान को बचाने के लिए सामान को सुरक्षित जगह निकलना शुरू कर दिए। इस बीच लोगों ने आपातकालीन सेवा 101 नंबर को डायल कर अग्निशमन दस्ते को मौका पर पहुंचने का आग्रह किया। बताया जा रहा की सूचना मिलते ही कोतवाली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। इसी क्रम में पुलिस ने लोदीपुर फायर स्टेशन को किस बात की सूचना दी। 

Bihar News: Fire in Pal Hotel,  Patna; Multi-storey building burnt; Rescue operation, fire in kitchen
लोगों को बाहर निकालती टीम। - फोटो : अमर उजाला

ग्राउंड फ्लोर पर लगी आग, अन्य फ्लोर पर मौजूद लोग फंसे
ग्राउंड फ्लोर पर आग लगने के कारण पूरा रास्ता ब्लॉक हो गया। ऊपर के फ्लोर पर लोग नाश्ता कर रहे थे। जब तक वह संभल पाते आग की लपटें वहां पहुंच चुकी थी। आग लगने की सूचना के बाद ऊपर फंसे लोग बार-बार छत से लोगों को खुद को बचाने का आग्रह करते हुए जोर-जोर से हल्ला मचाने लगे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची अग्नि दस्ते की गाड़ी ने काफी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर लगभग एक दर्जन लोगों को होटल से बाहर निकाला। होटल में फंसे लोगों को निकालने के लिए हाइड्रा का भी सहारा लिया गया। इसमें महिला पुरुष और बच्चे बताई जा रहे हैं। अग्निशमन दस्ते के डीआईजी मृत्युंजय कुमार ने बताया कि 15 से 20 दमकल की गाड़ियों को आग बुझाने में लगाया गया है। उन्होंने बताया कि हाइड्रोलिक प्लेटफार्म को भी पूरे दमखम के साथ आग पर काबू पाने में लगाया गया। इससे उन्हें एक बड़ी सफलता मिली है। उन्होंने बताया कि अग्निशमन दस्ते के कर्मचारी लाइव सूट पहनकर आग पर काबू पाने का प्रयास में जुटे हुए हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अब तक होटल के अंदर फंसे लगभग 25 से 30 लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकल गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed