फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Fire broke out to making Bhandara Prasad in Patna, gas cylinder fired. bihar police

Bihar News : पटना में भंडारा प्रसाद बनाने के गैस सिलेंडर से लगी आग, मची अफरातफरी

Sat, 21 Oct 2023 04:32 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 21 Oct 2023 04:32 PM IST
सार

Bihar :  दुर्गापूजा को लेकर चारों तरफ लोगों की चहलकदमी थी। तभी भंडारा में प्रसाद बनाने के क्रम में अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गयी। आग लगते ही वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। लोग आग बुझाने के लिए इधर उधर दौड़ने लगे। 

विज्ञापन
Bihar News : Fire broke out to making Bhandara Prasad in Patna, gas cylinder fired. bihar police
आग लगने के बाद आग बुझाने के लिए दौड़ते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना सिटी के मारूफगंज में सप्तमी के दिन दुर्गा पूजा के भंडारा में प्रसाद बनाने के क्रम में अचानक गैस सिलेंडर से आग लग गयी। आग लगते ही वहां अफरातफरी का माहौल बन गया। आग की लपेट इतनी तेज थी कि वहां अफरातफरी का माहौल बन गया। आग लगने की सूचना मिलते ही लोग इधर-उधर भागने लगे। पूजा समिति के लोग और आसपास के स्थानीय लोग आग पर काबू पाने के लिए दौड़ पड़े। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। इस घटना में दो लोग झुलस गए हैं।

विज्ञापन


निजी तौर पर बन रहा था भंडारा 
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस घटना में दो लोग झुलस गये हैं। आननफानन में उन्हें स्थानीय क्लिनिक में भेज कर इलाज कराया गया है। आग लगते ही यहां मौजूद लोग भागकर जल्दी जल्दी आग बुझाने में लगे गये और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। श्री बड़ी देवी जी मारूफगंज पूजा प्रबंधन समिति के पदाधिकारी संत गोलवारा ने बताया कि यह भंडारा श्री बड़ी देवी जी मारूफगंज प्रबंधन समिति के तत्वाधान में आयोजित नहीं किया गया था, बल्कि स्थानीय  युवकों के द्वारा निजी तौर पर संचालित किया गया था। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। सूचना मिलने के बाद अग्निशमन दस्ते की गाड़ी भी मौके पर पहुंची, फिलहाल माहौल पुनः भक्तिमय में डूब गया है।
विज्ञापन

 

Bihar News : Fire broke out to making Bhandara Prasad in Patna, gas cylinder fired. bihar police
आग बुझाते लोग - फोटो : अमर उजाला

क्या कहते हैं प्रत्यक्षदर्शी 
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पटना सिटी मारूफगंज में प्रत्येक वर्ष दुर्गा पूजा के अवसर पर मां देवी का विशाल भंडारा का आयोजन किया जाता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि भंडारा के प्रसाद को लेकर शनिवार को कारीगर के द्वारा भंडारा का प्रसाद बनाया जा रहा था। इसी क्रम में अचानक गैस सिलेंडर का गैस लीक होने लगा। पहले तो लोगों ने लीक हो रहे सिलेंडर पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन जब वह लोग इस पर काबू नहीं पा सके तो स्थानीय थाना और अग्निशमन गाड़ी को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद अग्निशमन दस्ते की गाड़ी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

Bihar News : Fire broke out to making Bhandara Prasad in Patna, gas cylinder fired. bihar police
श्री बड़ी देवी जी मारूफगंज का दर्शन करने पहुंचे भाजपा नेता नंदकिशोर यादव - फोटो : अमर उजाला

बंगाली पद्धति से होती है मां की पूजा 
स्थानीय कार्यकर्ता सुनील बंका और अनुज शर्मा ने बताया कि श्री बड़ी देवी जी मारूफगंज में आज माता का पट खुल गया और श्रद्धालु मां का दर्शन करने आने लगे। दुर्गा पूजा में इस स्थल पर काफी भीड़ रहती है। यहां बंगाली पद्धति से माता की पूजा होती है। लोगों का कहना है कि यह सबसे बड़ी माता का मन्दिर है। यहां ब्रिटिश काल से ही माता का पूजन होता आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed