फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Field officer murdered in Gaya, was returning after collecting cash; criminals shot

Bihar News: फील्ड ऑफिसर की हत्या, कैश कलेक्शन कर लौट रहे थे, अपराधियों ने लूटपाट के दौरान मारी गोली

Fri, 14 Feb 2025 10:10 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 14 Feb 2025 10:10 AM IST
सार

थानेदार अमित कुमार ने बताया कि घटना स्थल से एक बैग, हेलमेट, बाइक, मोबाइल बरामद किया गया है। मृत युवक के सीने में एक गोली लगी है। बैग से 47 हजार 700 सौ रुपये बरामद हुए हैं। अपराधियों की तलाश में छापेमारी चल रही है।

विज्ञापन
Bihar News: Field officer murdered in Gaya, was returning after collecting cash; criminals shot
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गया के इमामगंज थाना क्षेत्र के बसेता गांव में बेख़ौफ़ अपराधियों एक नन बैंकिंग संस्था से जुड़े फील्ड ऑफिसर को गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। एक बार फिर इस बड़ी घटनाओं को अंजाम देकर अपराधी पुलिस को खुलेआम चुनौती दी हैं। यह घटना डुमरिया पटना स्टेट हाईवे 69 पर बसेता गांव पास हुई है। अपराधियों ने आरोहण आविष्कार ग्रुप फाइनेंस बैंक के कर्मचारी के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जाने के बाद अपराधियों ने बैंक के कर्मी जमुना गांव से पैसा कलेक्शन कर डुमरिया जा रहा था। पहले से घात लगा कर बैठे अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन


लूटपाट का विरोध करने पर अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने उसके सीने में गोली मारकर भाग गए। जिसमें उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं मृतक की पहचान रोहतास जिला अंतर्गत काराकाट थाना क्षेत्र के तिलका चौगड़ी गांव के रहने वाले मैनेजर शाह के 33 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार शाह के रूप में किया गया है। घटना के बाद इसकी सूचना ग्रामीणों ने इमामगंज पुलिस को दिया। थानाध्यक्ष अमित कुमार, एसआई चंदन कुमार, रास बिहारी प्रसाद दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर खून से लथपथ व्यक्ति को सीएचसी लाया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि घटना स्थल से एक बैग, हेलमेट, बाइक, मोबाइल बरामद किया गया है। मृत युवक के सीने में एक गोली लगी है। बैग से 47 हजार 700 सौ रुपये बरामद हुआ है। इसके अलावा आधार कार्ड सहित डायरी मिला है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मृतक आरोहण आविष्कार ग्रुप डुमरिया में फील्ड ऑफिसर था। इधर घटना के बाद पुलिस ने इसके दोस्तों से संपर्क कर घटना जानकारी दिया है। दोस्तो ने पुलिस को यह भी बताया कि गुरुवार को पैसा के कलेक्शन के लिए जमुना गांव गया था। पुलिस हर बिंदुओं को गंभीरता से छानबीन में जुट गयी है। बता दे की गुरुवार को इमामगंज के ग्राम पंचायत लावाबार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कार्यक्रम हुई थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा पर पहुंचे थे। इसके बाद देशन इस तरह की हत्या की घटना हुई है। इस घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed