{"_id":"64bd391b5d90751c9d046b79","slug":"bihar-news-father-of-three-children-raped-a-minor-girl-student-in-banka-bihar-police-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : बांका में तीन बच्चे के बाप ने एक आठवीं कक्षा की छात्रा के साथ किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : बांका में तीन बच्चे के बाप ने एक आठवीं कक्षा की छात्रा के साथ किया दुष्कर्म
Sun, 23 Jul 2023 07:58 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sun, 23 Jul 2023 07:58 PM IST
सार
Bihar News : बिहार में तीन बच्चे के बाप ने एक आठवीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। परिजन जब इस बात की शिकायत करने आरोपी के घर पर पहुंचे तो आरोपी ने पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। फिलहाल आरोपी फरार है।
विज्ञापन
मामले की जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मामला बांका जिला के अमरपुर थाना क्षेत्र का है। पीडिता छात्रा का कहना है कि वह शनिवार की देर शाम अपनी सहेली के घर किताब लाने जा रही थी। इसी दौरान बारिश होने लगी और बिजली भी गुल हो गई। बारिश होने के कारण भींगने से बचने के लिए वह गांव के ही राजाराम गोस्वामी के घर के आगे दरवाजे के पास खड़ी हो गई। तभी राजाराम गोस्वामी ने छात्रा को अकेली पाकर मुंह में गमछा बांधकर गांव के दक्षिण खजूरिया बांध बहियार में गन्ना के खेत में जबरन ले गया और वहां जाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
जान से मारने की दी धमकी
छात्रा किसी तरह अपने घर तक पहुंची और सारी कहानी अपनी मां को बताया। परिजन यह घटना सुनकर दंग रह गये। वहीं नाबालिग छात्रा की मां ने बताया कि घर आकर जब बेटी ने घटना की जानकारी दी तो वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ राजाराम गोस्वामी के घर पर जाकर शिकायत की। इस बात को लेकर राजाराम गोस्वामी क्रोधित हो गया और झगड़ा करने पर आमादा हो गया। इस दौरान उसने घटना की थाना में शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने लगा। उसने कहा कि अगर यह बात किसी से कहोगे तो जान से हाथ धोना पड़ेगा।
विज्ञापन
ग्रामीणों में है आक्रोश
पीड़िता ने इसकी लिखित शिकायत अमरपुर थाने में की। मामला दर्ज होते ही थानाध्यक्ष बिनोद कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस बल को देखते ही आरोपी राजाराम गोस्वामी मौके से फरार हो गया। पुलिस पीड़िता का मेडिकल जांच करा रही है। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। पीड़िता पास के ही गांव के उत्क्रमित उच्च विद्यालय में आठवीं कक्षा की छात्रा है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर केस दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी के लिए सघन छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन