फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Father got married for second time killed minor daughter after her proteste in patna bihar police

Bihar News : बाप ने नाबालिग बेटी को मार डाला; पिता के चरित्र पर बोलने के कारण मारी गई पुत्री

Fri, 07 Jun 2024 09:16 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 07 Jun 2024 09:16 PM IST
सार

Bihar : एक शख्स ने अपनी नाबालिग बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इस घटना में पत्नी ने ही अपने पति के खिलाफ आवेदन देकर उसे गिरफ्तार करवाया है। पत्नी ने अपने आरोपी पति को जेल भेजने की वजह भी बताई है।

विज्ञापन
Bihar News : Father got married for second time killed minor daughter after her proteste in patna bihar police
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पिता। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पटना के परसा बाजार में एक पिता ने अपनी नाबालिक बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना परसा बाजार की है। मृतका की पहचान दरियापुर चंदाचक निवासी बंटी शर्मा की बेटी तन्नु कुमारी (14) के रूप में की गई है। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


पिता के दूसरी शादी करने पर बेटी कर रही थी विरोध 
घटना के संबंध में परसा बाजार की थानाअध्यक्ष मेनका रानी ने बताया कि मृतका की मां बीना देवी ने आवेदन में कहा है कि उसके पति बंटी शर्मा ने लगभग एक साल पहले भागलपुर में चोरी छिपे शादी कर ली। इस बात की जानकारी होने के बाद परिवार के लोगों ने इसका विरोध करना शुरू किया। इसी विरोध में आरोपी बंटी शर्मा अपनी पत्नी बीना देवी और बेटी तन्नु के साथ साथ अपने बेटे के साथ भी मारपीट करता था। यह कई महीनों से चल रहा था। कल रात यानी गुरूवार की रात्री में बंटी शर्मा आया तो घर में फिर विवाद शुरू हो गया। इसी विवाद में उसने तन्नु की गला घोंटकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन


आरोपी को बनाया बंधक, फिर किया पुलिस के हवाले 
घटना के संबंध में परसा बाजार की थानाअध्यक्ष मेनका रानी ने बताया कि घटना के बाद घर वाले चीखने चिल्लाने लगे। इससे पहले कि आरोपी पिता घटना को अंजाम देने के बाद भाग पाता, घर वालों ने उसे पकड लिया और उसके हाथ पांव बांध दिए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस के पहुंचते ही परिजनों ने आरोपी पिता और पति बंटी शर्मा को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। थानाध्यक्ष मेनका रानी ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed