फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Father did not give the money Son killed father with sharp weapon in motihari.bihar news

Bihar News : पिता ने पैसा नहीं दिया तो पुत्र ने धारदार हथियार से पिता की कर दी हत्या

Thu, 17 Aug 2023 05:19 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 17 Aug 2023 05:19 PM IST
सार

Bihar News : मोतिहारी में पुत्र ने पैसा नहीं देने पर अपने ही पिता की गरासी से काट कर हत्या कर दी। घटना के बाद से आरोपी पुत्र फरार है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और कार्रवाई में जुट गई। 

विज्ञापन
Bihar News : Father did not give the money Son killed father with sharp weapon in motihari.bihar news
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी में पुत्र ने पैसा नहीं देने पर अपने ही पिता की धारदार हथियार से काट कर हत्या कर दी। घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पिपराखेम पंचायत स्थित ध्रुव पकड़ी गांव की है। घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि मृतक 65 वर्षीय लालजी पंड़ित सिचाईं विभाग से रिटायर्ड होने के बाद गांव पर ही रह रहे थे। लालजी पंड़ित को तीन बेटे हैं। पिता का हत्या करने का आरोपी पुत्र ललन पंड़ित पिता से रुपये की मांग करता था। रुपया नहीं देने से नाराज हो कर गुरुवार की सुबह पिता के सिर पर धारदार हथियार से हमलाकर उन्हें काट दिया जिससे लालजी पंडित की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


रुपये की करता था मांग 
मृतक लालजी पंड़ित की पत्नी महा देवी में बताया की उसे तीन पुत्र  और एक पुत्री है। पुत्री की शादी हो चुकी है। जबकि एक पुत्र मानसिक रुप से बीमार है। जिसका इलाज चलता है। वहीं मंझला पुत्र आरोपी ललन पंड़ित कोई काम करता नहीं है और पिता से प्रायः रुपये की मांग करता रहता था। जबकि मृतक को अपने मानसिक रुप से बीमार पुत्र के इलाज के अलावा घर का खर्च चलाना पड़ता था। इस लिए वह ललन के पैसे के डिमांड को पूरा नहीं कर पाते थे। जिस वजह से ललन ने तेज धारदार हथियार लेकर पिता के कमरे में घुसा और सोये हुए अवस्था में उनके चेहरे पर लगातार प्रहार करने लगा। घर के लोग जब दौड़कर आए, तबतक वह फरार हो गया।
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस
कल्याणपुर थाना जमादार विवेकानंद सिंह ने बताया कि घटना के सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। इस दौरान मृतक के छोटे पुत्र अमित ने बताया कि बड़े भाई ने धारदार हथियार से काटकर पिता की हत्या कर दी। घटना के बाद से आरोपी पुत्र फरार है। घटना के संबंध में एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि लालजी की हत्या परिवार विवाद में उसके पुत्र ने ही किया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही  है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed