{"_id":"686755c08cb6d460640bc0e3","slug":"bihar-news-executive-engineer-held-taking-75-000-bribe-demanded-money-from-victim-for-job-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: 75 हजार की रिश्वत लेते कार्यपालक अभियंता हिरासत में, नौकरी देने के नाम पर पीड़ित से की डिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: 75 हजार की रिश्वत लेते कार्यपालक अभियंता हिरासत में, नौकरी देने के नाम पर पीड़ित से की डिमांड
Fri, 04 Jul 2025 09:47 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 04 Jul 2025 09:47 AM IST
सार
खगड़िया में मजदूर के पद पर बहाली के लिए पीड़ित से 75 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में एसवीयू टीम, पटना ने विद्युत आपूर्ति प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। निगरानी टीम आगे की कार्रवाई के लिए उन्हें पटना ले गई है।
विज्ञापन
एसयूवी की पकड़ में कार्यपालक अभियंता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नौकरी देने के नाम पर रिश्वतखोरी का एक बड़ा मामला खगड़िया से सामने आया है। विद्युत आपूर्ति प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार को विशेष निगरानी इकाई, पटना की टीम ने गुरुवार को उनके खगड़िया स्थित आवास से 75 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
यह कार्रवाई तब की गई जब शिकायतकर्ता ब्रजेश कुमार ने एसवीयू में शिकायत दर्ज कराई कि कार्यपालक अभियंता मानव बल (मजदूर) के पद पर बहाली के लिए उनसे 75,000 रुपयों की मांग कर रहे थे। शिकायत की जांच-पड़ताल के बाद एसवीयू की टीम ने एक सुनियोजित जाल बिछाया और अभियंता को रिश्वत लेते हुए दबोच लिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Student Shot in Bihar: चार बेटियों के बाद यही एक बेटा... लहू देख मां की चीत्कार; इंटर छात्र को किसने मारी गोली
विज्ञापन
गिरफ्तारी के तुरंत बाद अभियंता गोपाल कुमार के खिलाफ कांड संख्या 13/25, दिनांक 03.07.2025 को मामला दर्ज किया गया। निगरानी टीम उन्हें आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पटना ले गई है। इस गिरफ्तारी से बिजली विभाग में हड़कंप मच गया है और इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी की बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।