फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Excise police station clerk molested a female sub inspector; Court, Liquor Ban, Supaul News

Bihar: उत्पाद थाना के शिफ्टिंग पर चल रही थी पार्टी, नशे में क्लर्क ने महिला दरोगा से की छेड़खानी; जानिए कहानी

Sat, 22 Feb 2025 06:14 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 22 Feb 2025 06:14 PM IST
सार

Bihar News: घटना सुपौल के राघोपुर प्रखंड अंतर्गत गणपतगंज की है। जहां उत्पाद एवं मद्य निषेध सिमराही थाना की शिफ्टिंग गणपतगंज स्थित एनडीआरफ के पुराने कैंप कार्यालय भवन में हुई है। आरोप है कि पार्टी के दौरान उत्पाद लिपिक ने महिला एसआई से दुर्व्यवहार और गाली-गलौज की।
 

विज्ञापन
Bihar News: Excise police station clerk molested a female sub inspector; Court, Liquor Ban, Supaul News
आरोपी क्लर्क। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुपौल के राघोपुर प्रखंड अंतर्गत गणपतगंज से उत्पाद पुलिस ने शराब सेवन मामले में विभागीय लिपिक को ही गिरफ्तार कर लिया।  सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मुकरेड़ा वार्ड 5 निवासी 38 वर्षीय उत्पाद लिपिक मनीष कुमार सिंह की गिरफ्तारी शुक्रवार की देर रात 12:25 बजे हुई। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि मनीष सुपौल जिला मुख्यालय स्थित उत्पाद एवं मद्य निषेध थाना में बताैर लिपिक पदस्थापित हैं। देर रात उत्पाद अधीक्षक सहित तमाम अधिकारी व कर्मी उत्पाद एवं मद्य निषेध सिमराही थाना के गणपतगंज में एनडीआरएफ के पुराने कैंप कार्यालय में शिफ्ट हुए थाने के अवलोकन के लिए पहुंचे थे। लेकिन, अधिकारियों के साथ सुपौल से गणपतगंज के लिए रवाना हुए लिपिक मनीष कुमार सिंह रास्ते में कहीं रूक गए। जब वे गणपतगंज पहुंचे तो शराब के नशे में धुत्त थे और अधिकारियों से ही उलझ गए। इसके बाद उत्पाद अधीक्षक के आदेश पर इंस्पेक्टर बिशुनदेव यादव द्वारा ब्रेथ एनालाईजर से की गई जांच में शराब सेवन की पुष्टि हुई और मनीष को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच में 278 मिलीग्राम अल्कोहल पाया गया। जिसके बाद लिपिक मनीष के विरुद्ध उत्पाद एवं मद्य निषेध सिमराही थाना कांंड संख्या-3/25 दर्ज की गई है। शनिवार की दोपहर करीब 1:30 बजे मनीष की कोर्ट में पेशी कराई गई, जहां 2500 रुपए जुर्माना चुकाने पर उसे मुक्त किया गया। 

विज्ञापन


नए थाना भवन में चल रही थी शिफ्टिंग की पार्टी
सूत्रों की मानें तो सिमराही से गणपतगंज स्थित एनडीआरएफ के पुराने कैंप कार्यालय भवन में उत्पाद एवं मद्य निषेध थाना शिफ्ट होने की खुशी में विभागीय अधिकारियों एवं कर्मियों ने पार्टी का आयोजन किया था। जिसमें सभी अधिकारियों एवं कर्मियों ने सहयोग राशि दी थी। लेकिन, इस पार्टी में विभागीय एक महिला एसआई ने सहयोग राशि नहीं दी थी। इसी में विभागीय अधिकारियों एवं कर्मियों ने उत्पाद अधीक्षक लाला अजय कुमार सुमन को भी आने को अनुरोध किया था। जिसमें वे शामिल भी हुए, जिन्हें खाना खिलाने के बाद पार्टी से विदा कर अन्य अधिकारी व कर्मी भी खाने बैठे। वहीं देर रात खाने के दौरान विभागीय लिपिक मनीष एवं महिला एसआई के बीच सहयोग राशि को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर इसकी सूचना उत्पाद अधीक्षक को दी गई। जिसके बाद अधीक्षक के आदेश पर लिपिक की जांच कर कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन


महिला एसआई ने दर्ज कराया दुर्व्यवहार का केस
इधर, शराब सेवन मामले में कोर्ट से जुर्माने के बाद रिहा हुए लिपिक मनीष कुमार सिंह की मुश्किलें अभी खत्म नही हुई है। मनीष के विरूद्ध उत्पाद एवं मद्य निषेध सिमराही थाना की महिला एसआई निशा कुमारी ने राघोपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। राघोपुर थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि महिला एसआई के आवेदन के आलोक में थाना कांड संख्या-59/25 दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जांच अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं। आवेदन के अनुसार शुक्रवार की शाम करीब 7 बजे लिपिक मनीष द्वारा शराब के नशे में दुर्व्यवहार और गाली गलौज की गई। गणपतगंज में मद्य निषेध थाना के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान उत्पाद अधीक्षक लाला अजय कुमार सुमन और सिमराही थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह की उपस्थिति में पूरी घटना हुई। आरोप है कि लिपिक मनीष आचरण विहीन हैं और पूर्व में भी सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

        
शराबी लिपिक के विरूद्ध होगी सख्त कार्रवाई
इधर, जिलाधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि उत्पाद लिपिक द्वारा शुक्रवार की देर रात शराब के नशे में महिला एसआई के साथ दुर्व्यवहार किया गया था। जिसको लेकर उसकी गिरफ्तारी की गई। मामले में आरोपी लिपिक को तत्काल निलंबित किया जा रहा है। वहीं महिला एसआई के साथ दुर्व्यवहार को लेकर भी कार्रवाई होगी। सरकारी कर्मी द्वारा ऐसे आचरण मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इसको लेकर विभाग से भी पत्राचार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed