फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Ex IPS shivdeep lande plan for bihar politics or shivdeep lande plan for bihar development

Shivdeep Lande : आईपीएस छोड़ने की वजह बताने को सामने आए शिवदीप लांडे; पत्नी के साथ मिलकर क्या करेंगे, बता दिया

Fri, 28 Feb 2025 04:08 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 28 Feb 2025 04:08 PM IST
सार

Bihar News : भारतीय पुलिस सेवा से अचानक इस्तीफा देकर चौंकाने वाले बिहार के सुपरकॉप और सिंघम कहे जाने वाले शिवदीप लांडे ने बता दिया है कि उन्होंने वह कदम क्यों उठाया और आगे क्या करने वाले हैं? वह पत्नी के साथ मीडिया से बात करने पटना आए थे।

विज्ञापन
Bihar News : Ex IPS shivdeep lande plan for bihar politics or shivdeep lande plan for bihar development
पूर्व आईपीएस अधिकारी शिपदीप लांडे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व आईपीएस शिवदीप लांडे  "मेरा मन बेचैन था। धरती का आपके ऊपर कर्ज होता है। एक कर्ज जन्मभूमि का होता है और दूसरा कर्ज कर्मभूमि का होता। शिवदीप नाम की पहचान मां-बाप ने रखी, लेकिन इसकी पहचान बिहार ने दी। मुझे लगता था कि कर्मभूमि का कर्ज कैसे उतारा जाए? बिहार की दशा और दिशा आने वाले 10 साल में क्या होगी, यह सवाल मेरे सामने आ रहा था। अंतरात्मा की आवाज पर मैंने आईपीएस से इस्तीफा देने की सोची। मैंने पत्नी डॉ. ममता से पूछा। वहां से ओके मिल गया और उसने हमेशा की तरह मेरा साथ देने की बात कही तो मैं आगे बढ़ गया।"- भारतीय पुलिस सेवा से इस्तीफा देने वाले बिहार के सिंघम शिवदीप लांडे ने शुक्रवार को इन्हीं शब्दों के साथ अपनी बात की शुरुआत की।
विज्ञापन

विज्ञापन

Bihar News : Ex IPS shivdeep lande plan for bihar politics or shivdeep lande plan for bihar development
पूर्व आईपीएस शिवदीप लांडे ने प्रेस वार्ता की। - फोटो : अमर उजाला

मैं नि:स्वार्थ सेवा करना चाहता हूं
पटना में उन्होंने अपनी पत्नी के साथ प्रेस वार्ता की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वह फिलहाल बिहार की राजनीति मैदान नहीं उतरेंगे। वह केवल बिहार के युवाओं को जागरूक करने के लिए मैदान में उतरेंगे। इस्तीफा की वजह भी यही है। शिवदीप लांडे ने कहा कि बिहार पूरे विश्व में अग्रणी था। यह आर्यभट्ट चाणक्य, चंद्रगुप्त और जेपी की धरती है। यहां के युवा खुद को नहीं पहचान पा रहे हैं। मैं बिहार के सभी जिले में घूम घूमकर जागरूक करूंगा। उन्होंने कहा कि चार मार्च से मुंगेर से अपनी यात्रा शुरू करूंगा। यहां मैं 20 किलोमीटर उनके साथ दौड़ लगाऊंगा। इसी तरह हर जिले में जाकर लोगों के साथ दौड़ लगाऊंगा। बिहारवासियों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग बिहार की दशा और दिशा बदलना चाहते हैं, बिहार को आगे ले जाना चाहते हैं, वह हमसे जुड़ें। मैं नि:स्वार्थ सेवा करना चाहता हूं।

हर चीज को पॉलिटिकल एंगल से नहीं देखिए
शिपदीप लांडे ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हर चीज को पॉलिटिकल एंगल से नहीं देखिए। मेरे द्वारा उठाया गया कदम राजनीति से प्रेरित नहीं है। न मैं किसी के कहने पर ऐसा कर रहा है। मेरा ताल्लुक किसी पार्टी की विचारधारा से नहीं है। मेरी अपनी विचारधारा है। मैं किसी राजनीतिक दल या व्यक्ति से नहीं जुड़ने जा रहा है। फिलहाल बिहार की जनता के बीच जाना चाहता हूं। उनसे मिलकर बातचीत करना चाहता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed