NH Khan: नीट पेपर लीक सामने लाने वाली EOU के एडीजी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर; SSB के पुलिस महानिरीक्षक बने खान
सीनियर आईपीएस अधिकारी नैयर हसनैन खान को सशस्त्र सीमा बल (SSB) का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। वह SSB के लेवल 14 पे मैट्रिक्स पर अपना पदभार ग्रहण करेंगे। बिहार सरकार के गृह विभाग की आरक्षी शाखा की ओर से अधिसूचना जारी की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नीट पेपर लीक सामने लाने वाली EOU के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) नैयर हसनैन खान केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चले गए हैं। बिहार सरकार की ओर से चिट्ठी जारी कर गई है। सीनियर आईपीएस अधिकारी को सशस्त्र सीमा बल (SSB) का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। वह SSB के लेवल 14 पे मैट्रिक्स पर अपना पदभार ग्रहण करेंगे। बिहार सरकार के गृह विभाग की आरक्षी शाखा की ओर से जारी की गई अधिसूचना में लिखा गया है कि आर्थिक अपराध इकाई के अपर पुलिस महानिदेश नैयर हसनैन को प्रतिनियुक्ति के आधार पर केंद्र में पांच साल की अवधि या अगले आदेश तक वर्तमान पद का प्रभार त्याग करने की तिथि से विरमित करते हुए उनकी सेवाएं गृह मंत्रालय भारत सरकार को सौंपी जाती है। उन्हें निर्देश दिया जाता है कि वह सशस्त्र सीमा बल में योगदान कर प्रतिवेदन विभाग को प्रस्तुत करें।
नैयर हसनैन ने पहले आरएस भट्टी गए थे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर
बता दें कि आईपीएस नैयर हसनैन खान 1996 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने से पहले वह आर्थिक अपराध इकाई के साथ साथ स्पेशल विजलेंस यूनिट के एडीजी पद पर थे। गृह मंत्रालय के आदेश के बाद बिहार सरकार ने उनके केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की अधिसूचना मिली। पिछले कुछ दिनों के अंदर दो आईपीएस अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए हैं। नैयर हसनैन खान से पहले बिहार के डीजीपी रहे आरएस भट्टी डीजीपी का पद छोड़ केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चले गए थे। वह सीआईएसएफ में डीजी बनाए गए हैं। आरएस भट्टी के बाद बिहार के नए डीजीपी आईपीएस आलोक राज बनाए गए हैं।