फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Encounter between STF and Naxalites in Banka, one Naxalite killed by police: Crime News Updates

Bihar Police: जंगल में एसटीएफ और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, इस कुख्यात नक्सली को पुलिस ने मार गिराया

Wed, 09 Apr 2025 09:18 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 09 Apr 2025 09:18 AM IST
सार

Bihar News: बिहार पुलिस की टीम ने जिस कुख्यात नक्सली को मार गिराया है, उसपर लूट, हत्या और नक्सली हमलों करने का आरोप था। 11 अलग-अलग केस में पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस से बचने के लिए वह जंगल में छिपा था। लेकिन, मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने उसे मार गिराया।

विज्ञापन
Bihar News: Encounter between STF and Naxalites in Banka, one Naxalite killed by police: Crime News Updates
बिहार पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार में अपराधियों को लगाम लगाने के लिए पुलिस सख्त तेवर अपना चुकी है। बिहार पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स की टीम ने कुख्यात नक्सली  रमेश टुडू उर्फ टेंटुआ (33) को मार गिराया है। टीम ने यह कार्रवाई बांका के कलोथर जंगल में की। टेंटुआ की तलाश बिहार पुलिस टीम पिछले कई महीनों से कर रही थी। उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम भी रखा था।

विज्ञापन


पुलिस टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया
मंगलवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि टेंटुआ अपने साथियों के साथ कलोथर जंगल में छिपा है। टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इसी दौरान जंगल से टेंटुआ और उसके साथ नक्सली पुलिस पर गोलियां बरसाने लगे। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलियां चलाई। इसी दौरान कुख्यात टेंटुआ पुलिस की गोलियों का शिकार हो गया। सिर और सीने में गोली लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हालांकि अन्य नक्सली भागने में कामयाब हो गए। पुलिस इनकी तलाश में सर्च ऑपरेशन चला रही है। पुलिस ने इस क्षेत्र में नक्सलियों के अन्य ठिकानों पर कार्रवाई तेज कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

जंगल में करीब पांच नक्सली छिपे थे
बिहार पुलिस के अनुसार, जंगल में करीब पांच नक्सली छिपे थे। पुलिस ने इसी सूचना के आधार पर नक्सलियों को गिरफ्तार करने पहुंची थी लेकिन वह लोग गोलीबारी करने लगे। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो एक कुख्यात नक्सली को गोली लग गई। पुलिस ने फौरन उसे रेफरल अस्पताल लाया लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वही डीएम अंशुल कुमार के निर्देश पर पोस्टमार्टम के लिए कटोरिया बीडीओ विजय कुमार सौरभ को मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया है।
बिहार के महाकांड: किसी का गला रेता, कहीं छाती काटी, कोई गोलियों से भूना गया; आधी रात को ऐसे चला था खूनी खेल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed