फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news : Elder brother was murdered by younger brother in Madhepura, eloped with Patedar's married woman.

Bihar news : छोटे भाई के फेर में बड़ा भाई मारा गया; जानने वालों ने दिया घटना को अंजाम

Wed, 15 Nov 2023 09:59 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 15 Nov 2023 09:59 PM IST
सार

Bihar Police : अपराधियों ने उस युवक की गोली मारकर हत्या कर दी जिसकी तीन महीने बाद शादी होने वाली थी। हत्या का कारण वह नहीं था बल्कि उसके छोटे भाई की वह शर्मनाक हरकत थी जिसके लिए न तो परिवार राजी हो सकता था और न ही समाज। 

विज्ञापन
Bihar news : Elder brother was murdered by younger brother in Madhepura, eloped with Patedar's married woman.
घटनास्थल पर जुटे स्थानीय लोग और पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मधेपुरा में शाम होने से पहले ही अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के पीपरा करौती पंचायत के वार्ड संख्या एक की है। मृतक की पहचान बेचन गोस्वामी के पुत्र अमित कुमार (25) के रूप में की गई है। मृतक के पिता बेचन गोस्वामी का कहना है कि हत्या करने वाले चार से पांच की संख्या में थे जिन्होंने मेरे बेटे पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसकी जान ले लिए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।  पुलिस का कहना है कि युवक की हत्या का कारण छोटे भाई का प्रेम प्रसंग है और घटना को अंजाम देने वालों को परिजन अच्छी तरह से जान रहे हैं।

विज्ञापन


घर के पास पैदल आकर अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम 
घटना के संबंध में मृतक अमित के पिता बेचन गोस्वामी का कहना है कि वह अपने घर से कुछ ही दूरी पर धान के खेत में काम कर रहे थे। अमित कुमार अपने पिता की मदद करने खेत पर जा रहे थे। तभी पैदल पहुंचे 4-5 की संख्या में अपराधियों ने अमित पर ताबड़तोड़ गोली चला दी। अमित के सीने में दो गोली लगे। गोली लगते ही अमित जमीन पर गिर पड़े। फिर अपराधी घटनास्थल से फरार हो गये। वहां मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें आनन-फानन में बाइक पर लाद कर पीएचसी ले जाया गया, जहां अमित की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक ने उन्हें मधेपुरा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही अमित कुमार की मौत हो गई।
विज्ञापन


हत्या की वजह भी थी शर्मनाक  
घटना के संबंध में उदाकिशुनगंज थाना के थानाध्यक्ष जय प्रकाश चौधरी ने अमर उजाला को बताया कि विगत एक महीना पहले अमित का छोटा भाई अपने ही पटेदार की शादीशुदा महिला (चाची) के साथ फरार हो गया था। बाद में समाज के पहल पर दोनों की बरामदगी की गई। अमित ने अपने छोटे भाई को तत्काल बाहर भेज दिया लेकिन पटेदारों में इस बात की रंजिश अबतक बरकरार थी। दो दिन पहले फिर इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहा-सुनी हुई थी। बुधवार की शाम में अपराधियों ने सबके सामने में गोली मारकर अमित की हत्या कर दी। थानाध्यक्ष जय प्रकाश चौधरी ने बताया कि हत्या करने वालों में उसके पटेदार समेत कुछ अपराधी भी शामिल थे। पुलिस उन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed