फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Ek Vivah Aisa Bhi in Sitamadhi; groom returned without bride, girl refused to go with him.

Bihar News :  एक विवाह ऐसा भी; दूल्हा बिना दुल्हन को लिए वापस लौटा, लड़की ने साथ जाने से किया इंकार

Tue, 30 Apr 2024 10:33 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 30 Apr 2024 10:33 PM IST
सार

Bihar News : बिहार के एक गांव में धूमधाम से शादी हुई। लेकिन शादी के बाद अचानक दुल्हन ने दूल्हा के साथ जाने से इंकार कर दिया। फिर दोनों पक्षों के बीच काफी बातचीत हुई, लेकिन बात नहीं बनी। फिर ग्रामीणों ने पंचायत की और तब पांच ने फैसला सुनाया। 

विज्ञापन
Bihar News : Ek Vivah Aisa Bhi in Sitamadhi; groom returned without bride, girl refused to go with him.
दूल्हा-दुल्हन जो शादी के बाद भी एक दूजे के नहीं हो सके। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार के एक गांव में रविवार की रात शादी थी। बारात पहुंचने के बाद सभी बरातियों का स्वागत किया गया। खाना-पीना भी हुआ। यहां तक कि हिंदू रीति रिवाज के अनुसार वरमाला के बाद मंत्र उच्चारण के बीच लड़के ने लड़की की मांग ने सिंदूर भी भर दी और दोनों एक साथ अग्नि के सात फेरे भी ले लिए। लेकिन तभी लड़की ने ससुराल जाने से इंकार कर दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद होने की खबर पर गांव के लोगों ने दोनों पक्ष में चल रहे विवाद को पंचायती शुरू कर दी।

विज्ञापन

इस वजह से लड़की ने साथ जाने से किया इंकार 
घटना सीतामढ़ी के एक गांव की है, जहां समस्तीपुर जिले से बारात आई थी। बारात पहुंचने के बाद सभी बरातियों का स्वागत किया गया। खाना-पीना के बाद हिंदू रीति रिवाज के अनुसार वरमाला के बाद दूल्हा ने लड़की की मांग ने सिंदूर भर दी। फिर दोनों एक साथ अग्नि के सात फेरे भी लिए। लेकिन विवाह स्थल पर दूल्हा को नए कपड़े पहनने की रस्म शुरू होते ही हंगामा मच गया। धोती कुर्ता पहनने के लिए लड़का ने जैसे ही अपने कपड़े उतारे, लड़की को उसका पैर मोटा दिख गया। लड़की पक्ष के द्वारा लड़के के पैर में फाइलेरिया होने की शिकायत करने लगे। फाइलेरिया से ग्रसित लड़के के साथ दुल्हन ने ससुराल जाने से इंकार कर दिया। इसके बाद लड़का और लड़की दोनो पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गए।
विज्ञापन


पंचायत के बाद बिना दुल्हन लौटी बरात 
विवाद होने की खबर पर गांव के लोगों ने दोनों पक्ष में चल रहे विवाद को पंचायती शुरू कर दी। अंततः शादी के हुए पूरे खर्च की राशि लड़के वाले को देने का निर्णय लिया गया। पंचायत के द्वारा लिए गए निर्णय पर लड़का पक्ष के लोगों ने शादी की पूरी राशि जमा की। इसके बाद बरात बिना दुल्हन के वापस लौट गई। इस संबंध में गांव के ही सुरेंद्र यादव व खुशनंदन यादव ने बताया कि लड़की और लड़का दोनों पक्ष के लोगों के साथ बातचीत की गई, जिसमें लड़की की शादी में हुए खर्च की राशि लड़के वाले को देने को कहा गया। लड़के वाले तय राशि देने को राजी हो गए और इसके बाद बरात वापस लौट गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed