फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Earthquake in bihar tuesday 07 january morning earthquake aftershocks

Earthquake in Bihar : सुबह के बाद शाम में दो बार डोली धरती, इस बार तीव्रता कम; बाहर निकले लोग

Tue, 07 Jan 2025 05:53 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 07 Jan 2025 05:53 PM IST
सार

Bihar News : मंगलवार को सुबह-सुबह लोग उस समय घरों से बाहर निकल भागे, जब भूकंप के झटके का एहसास हुआ। शाम में फिर से धरती डोली। इस बार तीव्रता कम मापी गई लेकिन लोग फिर से सहम गए। 

विज्ञापन
Bihar News : Earthquake in bihar tuesday 07 january morning earthquake aftershocks
Earthquake - फोटो : istock

विस्तार

बिहार से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां लोग भूकंप का झटका महसूस कर घरों से बाहर निकल भागे। पटना समेत कई जिलों में लोगों ने यह झटका ज्यादा महसूस किया। मंगलवार सुबह जब कंपन महसूस हुआ तो कई लोग सो ही रहे थे। लेकिन, शाम 5:20 बजे और 5:26 बजे फिर से कंपन हुई तो इसका एहसास सभी को हुआ। इस बार सुबह की तुलना में तीव्रता (3.5) कम थी। लेकिन, लोग फिर से सहम गए और फौरन घर से बाहर आ गये। मौसम विज्ञान केंद्र पटना की ओर से भी इसकी पुष्टि की गई है। कहा गया है कि मंगलवार शाम 5:19 बजे और 5:25 बजे तिब्बत के जिजांग शहर में सबसे पहले भूकंप आया था। जिजांग में ही धरती से नीचे पांच किमी भूकंप का केंद्र था। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5 मापी गई। पटना समेत कुछ जिलों मे हल्के झटके महसूस किए गए। कहीं से कोई नुकसान की सूचना नहीं है। हालात सामान्य हैं।   

विज्ञापन


इधर, इससे पहले मंगलवार  सुबह आज सुबह करीब 6:38 के करीब लोगों को भूकंप के झटका महसूस हुआ। इस दौरान लोग काफी डर गए। भूकंप का झटका महसूस होते ही अधिकतर लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। पटना में भूकंप का झटका करीब 30 सेकंड तक महसूस किया गया। पटना के अलावा मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, सीवान, समस्तीपुर, मुंगेर, किशनगंज, वैशाली समेत अन्य शहरों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मधुबनी संवाददाता के अनुसार, सुबह होने के कारण भूकंप को ज्यादातर लोग समझ नहीं पाए लेकिन जो जाग गए थे या बिछावन हिलने से जागे, वह तुरंत घर से बाहर भागे। महिलाओं में काफी डर समाया हुआ है। भूकंप के आधे घंटे बाद भी लोग घर से बाहर हैं। लोगों को घरों के अंदर अपने बिछावन के ऊपर टंगा पंखा झूलते देखा, जिससे डर समाया हुआ है।

Bihar News : Earthquake in bihar tuesday 07 january morning earthquake aftershocks
भूकंप के बाद पंखा हिलता हुआ दिखा। - फोटो : अमर उजाला
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक,  तिब्बत के जिजांग इलाके में जमीन के अंदर करीब 10 किमी भूकंप का केंद्र था। इस समय मंगलवार सुबह 6:35 बजे था। इसके बाद नेपाल और बिहार में भी झटके महसूस किए गए। हालांकि बिहार में अब तक कहीं से कोई नुकसान की खबर नहीं आई है। फिलहाल स्थिति सामान्य है। इधर, पटना के गर्दनीबाग निवासी सुनील वर्मा में बताया कि सुबह परिवार के साथ चाय पी रहा था अचानक कंपन महसूस हुई। छत की ओर देखा तो पंखे को हिलते हुए पाया। इसके बाद फौरन घर से बाहर निकलकर सड़क पर गया। हाड़ कंपा देने वाली ठंड में भी कई लोग सुबह सुबह अपने घरों से बाहर निकले दिखे। इस सभी ने भूकंप के झटके महसूस किए थे।

Bihar News : Earthquake in bihar tuesday 07 january morning earthquake aftershocks
तिब्बत के जिजांग में था भूकंप का केंद्र। - फोटो : सोशल मीडिया
दरभंगा में 15 सेकेंड तक हिलती रही धरती

दरभंगा जिले में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए है। बताया जाता है कि लगभग 15 सेकेंड तक धरती हिली है। अहले सुबह कई लोगों भूकंप के झटके महसूस हुए तो लोग अपने घर से बाहर निकल एक दूसरे को बताने के लिए सोर मचाने लगे। झटके महसूस करने वाले दीपक चौधरी ने बताया कि उन्हें सुबह सुबह तेजी से झटके महसूस हुए तो उन्होंने अपने घर मे सो रहे लोगों को जगाते हुए घर से बाहर निकल आए। इसी दौरान बाहर कुछ लोग भी निकल कर भूकम्प के झटके महसूस होने की बात कर रहे थे। तब जाकर उनकी भी आशंका खत्म हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed