फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : E-rikshaw speed road accident today in bettiah bihar, death of many people

Accident News : एक ही परिवार के चार लोगों की सड़क हादसे में मौत, ई-रिक्शा की तेज गति से कैसे हुआ हादसा?

Sat, 22 Mar 2025 09:10 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 22 Mar 2025 09:10 AM IST
सार

Bihar News: सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एक महिला की गंभीर है। सभी इलाज कराकर अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक ऐसा हुआ।

विज्ञापन
Bihar News : E-rikshaw speed road accident today in bettiah bihar, death of many people
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेतिया जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की जान चली गई। यह घटना शुक्रवार रात को बगहा पुलिस जिले के वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के भेड़ियारी कंपार्ट के पास हुई। सभी लोग इलाज कराकर अपने घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि हरनाटांड़ की ओर से आ रहा एक ई-रिक्शा अचानक नियंत्रण खो बैठा और सड़क के किनारे खड़े ट्रैक्टर की ट्रॉली में पीछे से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि घटना स्थल पर ही ई-रिक्शा में सवार चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में प्रियंका देवी (पति राकेश कुशवाहा), ड्राइवर अमीन महतो (थारू टोला निवासी), रामेश्वर कुशवाहा और सात वर्षीय दिव्यांशु कुमार शामिल हैं। वहीं जानकी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। उन्हें बेहतर उपचार के लिए बगहा अनुमंडल अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही अन्य परिजनों में चित्कार मच गया है।

विज्ञापन

चार लोगों को मृत घोषित किया गया
घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर 112 की पुलिस टीम, पीटीसी दिलीप कुमार के नेतृत्व में तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में जानकी देवी गंभीर रूप से घायल हुई हैं, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए बगहा अनुमंडल अस्पताल रेफर किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है
बगहा एसपी सुशांत कुमार सरोज ने पुष्टि करते हुए बताया कि सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेजा गया है। पुलिस मामले में अग्रेतर कार्रवाई करने में जुटी हुई है। इस घटना ने मृतकों के परिवार में गहरा दुख और शोक फैला दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन इस मामले को गंभीरता से और आरोपियों की गिरफ्तारी करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed