फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : DyCM Samrat Chaudhary visit Gaya targeted RJD party Lalu yadav By Election 2024

By Election 2024 : सम्राट ने दिया बयान, बिहार के उपचुनाव से इस सरकार का कुछ बिगड़ने वाला नहीं, लालू पर भी बरसे

Tue, 05 Nov 2024 06:11 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 05 Nov 2024 06:11 PM IST
सार

Bihar : बिहार में होने वाले उपचुनाव से बिहार सरकार का कुछ भी बिगड़ने वाली नहीं है। लेकिन, डबल इंजन में चार गुना तेजी जरूर आएगी। लालू यादव के 15 साल को याद कीजिए कि एक भी गरीबों को न न्याय दिया और न ही आरक्षण। लालू के आरक्षण का मतलब परिवार है।
 

विज्ञापन
Bihar News : DyCM Samrat Chaudhary visit Gaya targeted RJD party Lalu yadav By Election 2024
उपमुख्यममंत्री सम्राट चौधरी। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार के चार सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव होना है। अपने-अपने प्रत्याशियों को जीताने के लिए सभी पार्टी के नेता गया जिले के बेलागंज और इमामगंज विधानसभा में पसीना बहा रहे हैं। लेकिन आज बिहार सरकार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के चुनावी सभा में सौ लोग भी मौजूद नहीं थे। सभा स्थल पर लोगों को बैठने के लिए कुर्सियां लगाई गई थी। लेकिन, कई कुर्सियां खाली रह गए। इसके बाबजूद बेलागंज विधानसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी मनोरमा देवी की जीत का दावा कर रहे हैं। हालांकि 23 नवंबर को पता चलेगा किसी होगी जीत और किसी होगी हार। बेलागंज विधानसभा क्षेत्र की जनता भी इस बार कंफ्यूज है।

विज्ञापन


उपचुनाव से बिहार सरकार का कुछ भी बिगड़ने वाला नहीं 
मंगलवार को गया के बेलागंज विधानसभा क्षेत्र के एक स्कूल में बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बिहार में होने वाले उपचुनाव से बिहार सरकार का कुछ भी बिगड़ने वाली नहीं है। लेकिन, डबल इंजन में 4 गुना तेजी जरूर आएगी। गया जिला को विष्णुपद और महाबोधी कॉरिडोर का अगले महीने डीपीआर आ जाएगा। यहां पूर्वजों की मुक्ति का स्थल है, इसे बाबा विश्वनाथ से भी ज्यादा भव्य और सुंदर बनाने का कार्य करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश और बिहार में नीतीश के नेतृत्व में सरकार है। गया और बोधगया में मेट्रो रेल, इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, ज्वाइंट वेंचर बना रहे है। जो अगले महीने दिखाई देगा। गया टूरिस्ट हब है, यहां ज्ञान की प्राप्ति के साथ–साथ मुक्ति का स्थल है। पाकिस्तान, इंडोनेशिया, अफगानिस्तान, बांग्लादेश पहले सब भारत का हिस्सा था।  बेलागंज के संपूर्ण विकास के लिए चाहिए। एक हीं व्यक्ति और एक हीं पार्टी के लोग विधायक बनते रहे है। इस बार ताकत दीजिए, आश्वस्त किया कि चुनाव जीत रहे है। सीएम नीतीश कुमार  बेलागंज में आयेंगे और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर समस्याओं को समाप्त करने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन


2029 के पहले बिजली का बिल आना हो जायेगा बंद 
सम्राट चौधरी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कोई किसी का गढ़ नहीं होता है। गढ़ विकास का होता है। गया आने में अब डेढ़ घंटा लगता है, ऐसा विकास चाहिए। 2014 में नीतीश कुमार और पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि गांव-गांव तक बिजली पहुंचाने का काम करेंगे जो उन्होंने पूरा किया। अब मोदी ने कहा है 2029 के पहले गरीबों के घरों में सोलर लगाएंगे और बिजली का बिल आना बंद हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लालू के आरक्षण का मतलब परिवार 
सम्राट चौधरी इस दौरान लालू परिवार पर भी जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि लालू यादव के 15 साल को याद कीजिए कि एक भी गरीबों को न न्याय दिया और न ही आरक्षण। कोई एक व्यक्ति बता दे..? किसी को भी आरक्षण नहीं दिया। लालू यादव 1990 के चुनाव प्राचार के दौरान कहा था कि रानी के पेट से राजा पैदा नहीं होगा। फिर रानी राबड़ी देवी को बिठाया। 2010 में हार के बाद एक बेटा तेजस्वी यादव को डिप्टी सीएम बनाया तो वहीं दूसरे बेटे तेज प्रताप को मंत्री बनाया। इतना ही नहीं लालू प्रसाद यादव ने फिर दोनों बेटियों को लोकसभा चुनाव लड़वाया, जिसमे लालू की एक बेटी ने चुनाव जीता। लालू के लिए कोई आरक्षण नहीं है। लालू के आरक्षण का मतलब परिवार है।

अबकी बार एक तिहाई महिला पहुंचेगी संसद भवन
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि भाजपा का स्पष्ट मानना है कि चाहे 1950 का हो, दलितों को आरक्षण देने का कार्य किया है। बिहार में पहली बार महिला और अति पिछड़ा को आरक्षण का भाजपा ने समर्थन दिया तो मंडल कमीशन आया। पंचायती राज महिला को आरक्षण दिया। 2029 के बाद के लोकसभा चुनाव में एक तिहाई हिस्सा महिलाओं का होगा। यह मोदी और नीतीश कुमार का आरक्षण है। लालू के लिए सिर्फ अपना परिवार हीं आरक्षण है यही विकास है। उन्होंने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि अब तक आपलोग एक हीं पार्टी और एक व्यक्ति को जीता रहे है। इस बार बेलागंज से सारे भेदभाव को मिटाकर इस बार ताकत दीजिए। उसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यहां आएंगे और फिर क्षेत्र का विकास करेंगे।

चारों सीट पर होगी एनडीए की जीत
लालू ने 15 साल में क्या किया वह कहता है नीतीश ने 18 साल में यह किया।लालू का बेटा खुद बता रहा है नीतीश ने यह किया लालू ने कुछ नहीं किया।अगले 2025 के चुनाव के पहले 12 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने का वादा किया है। इस बार 4 का 4 सीट एनडीए समेटने का काम करेगा। यह सरकार बदलने वाली नहीं सरकार को ताकत देने वाली चुनाव है।


झारखंड में बनेगी एनडीए की सरकार 
हेमंत सोरेन के द्वारा झारखंड में सरकार बनने पर एनआरसी और यूसीसी लागू नहीं होने देंगे पर उन्होंने कहा कि जनता जानती है वहां सिर्फ नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हीं सरकार बनेगी। बीजेपी झारखंड में  सरकार बनाएगी। जो अमित शाह ने घोषणा की है वह लागू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed