फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Due to 40 crore tender in Motihari, contractor's murder, Bhagalpur jail, RJD leader, Mayor husband

Bihar News : राजद नेता और मेयर पति पर अब भी लटक रही तलवार, भागलपुर जेल से रची गई थी ठेकेदार की हत्या की साजिश

Wed, 23 Aug 2023 08:31 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 23 Aug 2023 08:31 AM IST
सार

Bihar News : पुलिसिया पूछताछ में रुपेश सिंह ने यह खुलासा किया कि केसरिया में 40 करोड़ का टेंडर होना है। इसमें राजीव भी टेंडर डाल रहा था। इसको लेकर राजीव को मना किया गया था। लेकिन, वह नहीं माना।

विज्ञापन
Bihar News: Due to 40 crore tender in Motihari, contractor's murder, Bhagalpur jail, RJD leader, Mayor husband
मोतिहारी एसपी ने ठेकेदार हत्याकांड में बड़ा खुलासा किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी में ठेकेदार राजीव की हत्या का कारण 40 करोड़ का टेंडर बना। इसके लिए 50 हजार रुपये की सुपारी दी गई थी। मोतिहारी पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। लाइन और फाइनेंसर रुपेश सिंह की गिरफ्तारी के बाद खुलासा हुआ। एसपी कांतेश मिश्रा ने यह जानकारी दी तो लोग दंग रह गए। पुलिसिया पूछताछ में रुपेश सिंह ने यह खुलासा किया कि केसरिया में 40 करोड़ का टेंडर होना है। इसमें राजीव भी टेंडर डाल रहा था। इसको लेकर राजीव को मना किया गया था। लेकिन, वह नहीं माना। इसके बाद शूटर को राजीव की हत्या के लिए 50 हजार की सुपारी दी गई थी। शूटर के अकाउंट में मैंने (रुपेश) ने अपने फोन से ही कुछ पैसा भेजा था। बाकी पैसा काम के बाद देना था। 

विज्ञापन


भागलपुर जेल से रची गई थी राजीव की हत्या की साजिश
पुलिस के अनुसार, भागलपुर जेल में बंद कुख्यात अपराधी कुणाल सिंह ने राजीव के हत्या की पूरी साजिश रची थी। मोतिहारी में उसके गुर्गे यहां घटना को अंजाम दिला रहे थे। राजीव हत्याकांड में मोतिहारी के मेयर प्रीति कुमारी के पति और राजद नेता देवा गुप्ता के संलिप्तता पर एसपी ने कहा रुपेश सिंह के अलावा चार और नामजद हैं। मामले में एसआईटी जांच कर रही है। अगर कहीं से भी राजीव के हत्या में मेयर पति की भूमिका आती है तो उनकी भी गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन


20 अगस्त को राजीव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी
बता दें कि 20 अगस्त की अहले सुबह चकिया थाना से महज कुछ कदम की दूरी पर ठेकेदार राजीव की बाइक सावर अपराधियों ने गोलीमार कर हत्या कर दी था। इसके 48 घंटे के अंदर ही हत्या में शामिल रूपेश की गिरफ्तारी कर खुलासा कर दिया है। राजीव के हत्या के बाद एसपी खुद घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। पुलिस ने हत्या में शामिल रुपेश सिंह के छतौनी बस स्टेंड के पास गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ की गई तो और उसके मोबाइल को खंगाला गया। हत्या के पीछे के कई राज खुले। राजीव के हत्या में शूटर को पैसा देने से लेकर शूटर को राजीव की पहचान कराने तक की बात को स्वीकार कर लिया। बता दें कि ठेकेदार राजीव की मां ने चकिया थाना में आवेदन देकर अपने बेटे की हत्या करने और साजिद रचने में मोतिहारी के मेयर प्रीति कुमारी के पति देवा गुप्ता, भागलपुर जेल में बंद कुख्यात अपराधी कुणाल सिंह, राहुल सिंह मुखिया, पुष्कर सिंह और रुपेश सिंह पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed