{"_id":"641fd23235ba71c56f04fa85","slug":"bihar-news-drunken-father-got-his-daughter-killed-in-madhepura-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : पूर्ण शराबबंदी वाले बिहार में नशेड़ी बाप ने शादी के लिए दिल्ली से आई कमाऊ बेटी को मरवा दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : पूर्ण शराबबंदी वाले बिहार में नशेड़ी बाप ने शादी के लिए दिल्ली से आई कमाऊ बेटी को मरवा दिया
Sun, 26 Mar 2023 10:33 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sun, 26 Mar 2023 10:33 AM IST
सार
मधेपुरा में एक शराबी पिता ने शराब पीने के लिए पैसा नहीं देने पर अपनी ही बेटी की हत्या करवा दी। घटना सिंहेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत पतराहा टोला की है। शनिवाद देर रात एक नकाब लगाए अपराधी घर में घुस गया और युवती के सिर में गोली मार दी।
विज्ञापन
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मधेपुरा में एक शराबी पिता ने शराब पीने के लिए पैसा नहीं देने पर अपनी ही बेटी की हत्या करवा दी। घटना सिंहेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत पतराहा टोला की है। शनिवाद देर रात एक नकाब लगाए अपराधी घर में घुस गया और युवती के सिर में गोली मार दी। गोलियों की आवाज सुनकर परिजन दौड़े तो अपराधी भाग गया। इधर, परिजन जबतक युवती को अस्पताल ले जाते तब तक उसने दम तोड़ दिया था। परिजनों ने युवती के पिता पर हत्या का आरोप लगाया। मृत युवती की पहचान सदन अनुमंडल निवासी शिवराम साह की 24 वर्षीय बेटी वंदना कुमारी के रूप में हुई। वह कुछ दिन पहले से अपनी शादी के लिए दिल्ली से गांव आई थी। मई में उसकी शादी होने वाली थी।
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, लड़की के पिता पर हत्या का आरोप लगा है। उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। घरेलु विवाद की भी बात सामने आ रही है। गोली मारने वाले अपराधी की तलाश की जा रही है।
दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में जॉब करती थी
इधर, परिजन ने कहा कि शिवराम साह नशेड़ी है और वह अपनी बेटी से शराब पीने के लिए बराबर पैसा मांगता रहता था। इस कारण पिता और बेटी में हमेशा झगड़ा भी होते रहता था। वंदना सबसे बड़ी बेटी थी। वह दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में जॉब करती थी। परिवार का पूरा खर्च वही उठाती थी। इधर, कुछ दिन पहले वो अपनी शादी के लिए गांव आई थी और अपने शादी का सारा सामान लाई थी। मई माह में उसकी शादी होने वाली थी। शादी से पहले वह अपना घर भी बना रही थी।
विज्ञापन
पैसे को लेकर हुआ था शराबी पिता से विवाद
परिजनों का कहना है कि शनिवाद सुबह शराब के लिए पैसे मांगने को लेकर वंदना और उसके पिता के बीच विवाद भी हुआ था। झगड़ा के बाद पिता घर से चले गए। रात करीब 10:30 बजे वह एक अपराधी के साथ घर आए। अपराधी मुंह पर गमछा लपेटा था। वह वंदना से बात करने लगा और अचानक कमर से बंदूक निकाल कर उसके सिर में गोली मारी। इसके बाद बाइक से फरार हो गया। गोली लगने के बाद परिजन वंदना को JKTMCH ले गए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से पिता फरार है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।