फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Dowry case murder case news married women killed aurangabad bihar police investigation

Bihar News : शादी के 9 माह बाद ही नवविवाहिता की ले ली जान, शव को भी किया गायब

Mon, 24 Mar 2025 07:19 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 24 Mar 2025 07:19 PM IST
सार

Bihar : शादी के महज नौ महीने हुए थे, अब उसके मौत की खबर आई।   ससुराल वालों ने शव को भी जला दिया। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने    एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Bihar News : Dowry case murder case news married women killed aurangabad bihar police investigation
इसी थाना क्षेत्र की है घटना - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

औरंगाबाद में  शादी के 9 माह बाद ही ससुराल में नव विवाहिता की पीट-पीट कर हत्या कर दी। साक्ष्य छिपाने के लिए आनन-फानन में शव को भी जला दिया। घटना  रफीगंज थाना के पोगर गांव की है। मृतका की पहचान पोगर गांव निवासी सुरदीप चौधरी की पत्नी रेखा कुमारी (20) के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के देवर को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़िए - Bihar : हिंदू स्वाभिमान ने भाजपा पर लगाये गंभीर आरोप, कहा- ये सब चुनावी और राजनैतिक हिंदू हैं; चेतावनी भी दी
विज्ञापन


पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी
मामले को लेकर मृतका के पिता रोहतास जिले के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के खैरा भूधर निवासी संतोष पासी ने रफीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। थाना में दिए गये आवेदन में उन्होंने उल्लेख किया है कि उनकी पुत्री रेखा कुमारी की शादी रफीगंज थाना क्षेत्र के पोगर गांव निवासी विजय चौधरी के पुत्र सुरदीप चौधरी के साथ 7 जुलाई 2024 को हिंदू रीति रिवाज से हुई थी। शादी के समय दहेज में एक बाइक और एक लाख नगदी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



शादी के एक माह बाद किया जाने लगा प्रताड़ित 
मृतका के पिता संतोष पासी का कहना है कि शादी के बाद एक महीने तक सब कुछ ठीक-ठाक रहा। इसके बाद मेरी पुत्री को ससुराल पक्ष के लोग मारपीट करने लगे। जब मैंने पूछताछ की तो पुत्री ने कहा कि पति मुझे नहीं मानता है। हमेशा गाली-गलौज करता है। पैसे के लिए मारपीट करता है। हमलोगों ने कई बार बेटी-दामाद को समझा बुझाकर साथ रहने को कहा।

यह खबर भी पढ़िए -Bihar: कांग्रेस के कन्हैया बोले- बिहार में अपना मुख्यमंत्री चाहती है भाजपा, यहां के संसाधनों पर अदाणी की नजर

भैसुर ने कॉल कर दी बेटी की मौत की जानकारी
इसी बीच 23 मार्च को सुबह कॉल कर पुत्री ने बताया कि ससुराल पक्ष के सभी लोग मिलकर मारपीट कर रहे हैं। कुछ ही देर बाद उसके भैसुर ने फ़ोन कर बताया कि आपकी पुत्री की मौत हो गई है। जब अपने परिवार के साथ पोगर गांव आए तो घर में कोई नहीं था। मेरी बेटी भी नहीं थी। लोगों ने कहा कि मेरी पुत्री की हत्या कर दी गई है। पति सुरदीप चौधरी, प्रदीप चौधरी, सास शनिचरी देवी, श्रवण चौधरी, संजय चौधरी, विजय चौधरी ने मिलकर मेरी पुत्री की हत्या कर लाश को गायब कर दिया और साक्ष्य को छुपाने के लिए जला दिया है। सभी आरोपी घर से फरार हैं।


प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुटी पुलिस
थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि विवाहिता की हत्या कर जला दिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ वह पोगर गांव पहुंचे, जहां से मृतका के देवर श्रवण कुमार को गिरफ्तार किया गया है। वहीं आवेदन के नामजद आरोपी फरार हैं। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Bihar News : शादी के 9 माह बाद ही नवविवाहिता की ले ली जान, शव को भी किया लापता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed