फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Doctor Pawan Kumar of Madhepura Sadar Hospital kidnapped, released after looting money, Saharsa

Bihar: सदर अस्पताल के डॉक्टर का अपहरण; बदमाश बोला- जान से मारने के लिए पांच लाख की सुपारी मिली है, फिर हुआ ऐसा

Mon, 23 Sep 2024 05:32 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 23 Sep 2024 05:32 PM IST
सार

Saharsa News: बदमाशों ने डॉक्टर को धमकी दी की अगर अपहरण की जानकारी किसी को दी तो जान से मार देंगे। बदमाशों ने डिजिटल पेमेंट से एक लाख 70 हजार रुपये की निकासी भी कर ली। अब डॉक्टर ने न्याय की गुहार लगाई है।  

विज्ञापन
Bihar News: Doctor Pawan Kumar of Madhepura Sadar Hospital kidnapped, released after looting money, Saharsa
डॉ की फाइल फोटो। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

सहरसा के गांधी पथ निवासी डॉक्टर पवन कुमार का अपहरण अपराधियों ने हथियार के बल पर कर लिया। एक लाख 70 हजार और सोने की चेन लेने के बाद बदमाशों ने डॉक्टर को छोड़ा। अब डॉक्टर ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। डॉक्टर पवन कुमार मधेपुरा सदर अस्पताल में कार्यरत हृदय रोग विशेषज्ञ हैं। घटना शनिवार की बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बदमाशों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


जान से मारने के लिए पांच लाख रुपये मिले
मधेपुरा सदर थाना  में दिए गए आवेदन के अनुसार शनिवार के देर शाम डॉ पवन कुमार सदर अस्पताल से अपने घर सहरसा जा रहे थे। इसी दौरान सहरसा मधेपुरा मुख्य मार्ग स्थित मिठाई के समीप किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनसे बोला कि पीछे एक व्यक्ति की दुर्घटना करके भागे हो पहले उसका इलाज करवाओ और वो उनके साथ गाड़ी में बैठ गया। जैसे ही गाड़ी थोड़ी दूर गई कि गाड़ी में सवार युवक कहा कि तुम्हें जान से मारने के लिए पांच लाख रुपये मिले हैं। अगर तुम अपनी जान बचाना चाहते हो तो पांच लाख दो हम तुमको छोड़ देंगे। जब डॉक्टर ने बोला की मेरे पास पैसे नहीं है तब अज्ञात बंदूकधारी अपराधी ने बोला की तुम फोन पे तो चलाते हो उसमे से भेजो तब मोबाइल से अपने यूपीआई मोबाइल से एक लाख रुपए और उनकी दूसरे फोन पे अकाउंट से 70 हजार और सोने की चेन ले लिया।
विज्ञापन


पुलिस बोली- 24 घंटे बाद डॉक्टर ने दी जानकारी
इतना ही नहीं बदमाशों ने धमकी दी की अगर इसकी जानकारी किसी को दी तो जान से मार देंगे। इसके बाद उन्होंने अपने सहपाठी डॉक्टर को सभी वार्ता बताई इसके बाद सभी ने जाकर सदर थाना में थानाध्यक्ष से मिल अज्ञात के खिलाफ आवेदन दिया। इस बाबत सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर साहब के अनुसार घटना शनिवार तीन बजे की है। जिसके 24 घंटे बाद डॉक्टर ने घटना की जानकारी दी है। पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है। उसके बाद ही कुछ विशेष कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed