फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Doctor attacked patient friend in Gaya Bihar, patient not ready for treatment then angry doctor

Bihar : इलाज नहीं कराया तो डॉक्टर ने गले पर चलाया चाकू; मरीज के दूसरे अस्पताल जाने पर दोस्त को बनाया निशाना

Thu, 04 Jan 2024 08:21 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 04 Jan 2024 08:21 AM IST
सार

पीड़ित ने थाने जाकर न्याय की गुहार लगाई है। उसका कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से और आरोपी डॉक्टर की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करे।

विज्ञापन
Bihar News : Doctor attacked patient friend in Gaya Bihar, patient not ready for treatment then  angry doctor
पीड़ित ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गया के विष्णुपद थाना क्षेत्र के रामसागर तालाब के समय डॉक्टर ने मरीज के दोस्त को चाकू मार कर घायल कर दिया। अब पीड़ित ने थाने जाकर न्याय की गुहार लगाई है। उसका कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से और आरोपी डॉक्टर की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करे। घायल व्यक्ति रामसागर तालाब पश्चिम मोहल्ले के रहने वाला अमरेंद्र कुमार ने बताया कि उसके दोस्त का हाथ टूट गया था। वह अपने दोस्त को इलाज करने के लिए डॉक्टर सौरभ के क्लीनिक में आया था।
विज्ञापन


पीछे से आकर गर्दन पर चाकू मार दिया
डॉक्टर ने पहले इलाज के लिए 10 हजार रुपया देने के लिए कहा। इसके बाद 15 हजार रुपये का डिमांड किया। ऐसे में अपने दोस्त को दूसरे डॉक्टर(डॉ मनोज कुमार) के पास इलाज कराने ले गए। वहां कच्चा प्लास्टर करवाया। इसी बात को लेकर डॉ. सौरव ने फोन किया और गाली देते हुए पूछा कि तुम कहां पर हो? और जब मैं बताया कि रामसागर तालाब के पास है तो वह पीछे से आकर मेरे गर्दन पर चाकू मार दिया। चाकू लगते ही मैं जमीन पर गिर गया। डॉ. सौरभ वहां से फरार हो गया। आसपास के लोगों की मदद से मैं किसी तरह अस्पताल आया और अपना उपचार करवाया।
विज्ञापन


पहले भी जेल जा चुका है आरोपी डॉक्टर
विष्णुपद थानाध्यक्ष राम इकबाल यादव ने बताया आरोपी डॉक्टर कुमार सौरव पहले भी शराब पीकर मारपीट करने का मामले में जेल जा चुका है। बुधवार को शराब के नशे में एक व्यक्ति के गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया इस मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि डॉक्टर ने भी अपने साथ हुई मारपीट के बारे में आवेदन दिया है। इस मामले में दो प्राथमिकी दर्ज की गई है। शोभा नर्सिंग होम के डॉक्टर कुमार सौरभ को गिरफ्तार का आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed