{"_id":"6877b71991d9cbe1160abcc2","slug":"bihar-news-dj-operator-was-killed-murder-case-khagaria-bihar-police-investigation-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : लड़की का मनपसंद गाना नहीं बजाया इसलिए करना पड़ा गुनाह, पुलिस ने ऐसे सुलझा ली गुत्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : लड़की का मनपसंद गाना नहीं बजाया इसलिए करना पड़ा गुनाह, पुलिस ने ऐसे सुलझा ली गुत्थी
Wed, 16 Jul 2025 07:58 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Wed, 16 Jul 2025 07:58 PM IST
सार
Murder Case : बागीचे में युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई थी। हत्या किसने और क्यों की, यह बात परिजनों को भी नहीं पता था, लेकिन पुलिस इस मामले को अपने स्तर से खंगाल रही थी। अब हत्या की वजह उस जगह आकर अटक गई, जिसे सुनकर पुलिस भी दंग रह गई।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खगड़िया में 11 जुलाई को अपराधियों ने डीजे संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक का शव अगले दिन बेलदौर थाना क्षेत्र के कुर्बन गांव में वीरेंद्र सिंह के आम के बगीचे में मिला था। मृतक की पहचान
विज्ञापन
महदीपुर वासा निवासी सुधीर सिंह के पुत्र राजू कुमार उर्फ राजेश कुमार के रूप में की गई। सूचना मिलने पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। फिर परिजन ने घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी। घटना की सूचना मिलने पर बेलदौर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस के कहने पर मृतक के पिता सुधीर सिंह ने बेलदौर थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ कांड संख्या 210/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन
मामला दर्ज होते ही पुलिस अनुसंधान में जुट गई। जांच पड़ताल और मामले का अनुसंधान करते हुए पुलिस ने कुर्बन वार्ड 01 निवासी रसिकलाल सिंह के पुत्र साहेब सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि यही हत्या का मुख्य आरोपी था। आरोपी ने यह कबूल भी किया है कि 11 जुलाई 2025 को डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में उसने अपने बेटों और अन्य साथियों के साथ मिलकर राजू कुमार उर्फ राजेश कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। गिरफ्तार आरोपी साहेब सिंह ने बताया कि 11 जुलाई 2025 को उनके गांव में बागेश्वर सिंह की बेटी की शादी में डीजे बजाने को लेकर उसकी बेटी का मृतक राजू कुमार से विवाद हो गया था। इसी बात पर गुस्से में आकर उसने अपने बेटों और अन्य साथियों के साथ मिलकर राजू को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन