फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Dipankar accused the court.life imprisonment to Manoj Manzil is a joke in the name of justice.

Bihar News: दीपांकर बोले- मनोज मंजिल को उम्रकैद न्याय के नाम पर मजाक; पूछा- नरसंहार में किसी को सजा क्यों नहीं

Wed, 14 Feb 2024 07:53 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 14 Feb 2024 07:53 PM IST
सार

Bihar : अभी परिस्थिति बदली हुई है और इस बदलती हुई परिस्थिति में हमलोग एक साथ होकर काम करेंगे। जब-जब हमारे लोग संसद के अंदर जाते हैं, तब-तब मनोज मंजिल जैसे साथियों के साथ सरकार फंसाने का काम करती है।

विज्ञापन
Bihar News : Dipankar accused the court.life imprisonment to Manoj Manzil is a joke in the name of justice.
माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्या और विधायक मनोज मंजिल। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

16 फरवरी को पूरे देश के किसान और ट्रेड यूनियन ने हड़ताल का आह्वान किया है। इसको लेकर माले के महासचिव दीपांकर भट्टचार्य ने बिहार सरकार पर जमकर तंज कसे। उन्होंने न्यायालय के फैसले पर भी सवाल उठाये। दीपांकर भट्टचार्य ने कहा कि अभी परिस्थिति बदली हुई है और इस बदलती हुई परिस्थिति में हमलोग एक साथ होकर काम करेंगे। इससे ऐसा कोई एक फार्मूला निकले जो सबके लिए सही हो। उन्होंने कहा कि जब-जब हमारे लोग संसद के अंदर जाते हैं, तब-तब मनोज मंजिल जैसे साथियों के साथ सरकार फंसाने का काम करती है।

विज्ञापन


सीट शेयरिंग के लिए करनी होगी एकजुटता 
माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्या ने सीट शेयरिंग को लेकर कहा कि त्याग के आधार पर ही तो गठबंधन चलता है और त्याग तो आपने विधान सभा चुनाव में भी किया था। अन्य दलों ने भी किया, नतीजतन काफी सीटें भी आई। दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि इसी आधार पर लोकसभा चुनाव में ठीक तरह से तालमेल हो ताकि लोक सभा में सार्थक सीट शेयरिंग हो जाय। इससे निश्चित रूप से इसका अच्छा परिणाम सामने आएगा।
विज्ञापन


माले की भूमिका बड़ी 
माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्या ने कहा कि हमारे कार्यकर्त्ता यह चाहते हैं कि पार्टी और अधिक मजबूत हो। हमारी पार्टी बुनियादी रूप में आन्दोलन की पार्टी है। हमारा बड़ा काम संसद के बाहर है और जब-जब हमारे लोग संसद के अंदर जाते हैं,आप देख रहे हैं कि मनोज मंजिल के साथ इन लोगों ने क्या किया। खैर हमलोग बाहर की आवाज को लगातार अंदर तक बढ़ाते रहेंगे। यह पार्टी दोनों को मिलाकर है। बिहार पार्टी का सबसे मजबूत गढ़ है। लोग यह चाहते हैं कि इस दौर में पार्टी की भूमिका और बढ़े और खासकर फासीवाद से जो आज लड़ाई है, जो विचारधारा की लड़ाई है, जो आप कह रहे हैं कि भगत सिंह और अम्बेडकर के रास्ते पर चलने की जो बात है तो इसमें माले की एक बहुत बड़ी भूमिका है। तो वह भूमिका पार्टी निभाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed