{"_id":"67550ead23c4e3387200d544","slug":"bihar-news-deputy-cm-vijay-sinha-targets-teachers-khan-rehman-and-tejashwi-yadav-on-bpsc-issue-70th-cce-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"BPSC Exam: डिप्टी सीएम बोले- खान और रहमान अराजकता फैलाने का प्रयास करते हैं, सरकार छात्र हित में काम कर रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BPSC Exam: डिप्टी सीएम बोले- खान और रहमान अराजकता फैलाने का प्रयास करते हैं, सरकार छात्र हित में काम कर रही
Sun, 08 Dec 2024 08:42 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sun, 08 Dec 2024 08:42 AM IST
सार
Bihar News: डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि संवेदनहीन लोग नियुक्ति के नाम पर जमीन लिखवाते हैं और पैसा तहसीलते हैं। एनडीए सरकार सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बच्चों के भविष्य के हित में काम करती है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार लोक सेवा आयोग की ओर 13 दिसंबर को ली जाने वाली 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा को लेकर हुए बवाल पर सियासत जारी है। अब डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, कोचिंग संचालक गुरु एम रहमान और खान सर पर हमला बोला है। डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि खान और रहमान जैसे शिक्षक कोचिंग चलाने के नाम बच्चों को दिगभ्रमित करने का प्रयास करते हैं। यह लोग संदिग्ध स्वरूप में बच्चों के आंदोलन के नेतृत्वकर्ता के रूप में अराजकता फैलाने का प्रयास करते हैं। यह घोर निंदनीय है। शिक्षक का काम है कि बच्चों के भविष्य को संवारने का है। न कि बिगाड़ने और अराजकता फैलाने का है।
कुछ लोगों ने सरकार को बदनाम करने का खेल खेला
डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि हमलोगों ने बीपीएससी अध्यक्ष से बात की है, उन्होंने कहा कि बच्चों के हित में ही सारा काम कर है। सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार बच्चों के लिए ही काम कर रही है। सीएम नीतीश कुमार ने बीपीएससी अध्यक्ष को निर्देश दिया है कि पांच-छह बच्चे आपसे मिलेंगे आप इनकी बातों को सुनें और भ्रम दूर करें। विजय सिन्हा ने कहा कि बच्चों को भ्रम में डाला गया। कुछ लोगों ने अपना पीआर बनाने के लिए ऐसा किया। कुछ लोगों ने सरकार को बदनाम करने का खेल खेला। बच्चे ही बता रहे थे कि 23 सितंबर को बीपीएससी ने 70वीं सीसीई की वैकेंसी निकाली। 18 अक्टूबर को फॉर्म भरने का अवसर मिला। फिर, पर्व-त्योहार को देखते हुए बच्चों के अनुरोध इसकी तिथि बढ़ाकर चार नवंबर कर दिया गया। इसके बाद नॉर्मलाइनजेशन की कहीं कोई चर्चा नहीं है। इस विषय को डालकर बच्चों को दिगभ्रमित किया गया है। उन्हें उत्तेजित किया गया।
विज्ञापन
संवेदनहीन लोग नियुक्ति के नाम पर जमीन लिखवाते हैं
विजय सिन्हा ने तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि संवेदनहीन लोग नियुक्ति के नाम पर जमीन लिखवाते हैं और पैसा तहसीलते हैं। एनडीए सरकार सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बच्चों के भविष्य के हित में काम करती है। हमारी अपील है कि आप लोग बिहार के विकास में योगदान दें। बिहार को बदनाम न करें।