{"_id":"67f4ff08d9f79797270c5d75","slug":"bihar-news-deo-office-clerk-arrested-in-patna-vigilance-team-caught-him-red-handed-taking-bribe-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पटना में DEO ऑफिस का क्लर्क गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पटना में DEO ऑफिस का क्लर्क गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा
Tue, 08 Apr 2025 04:18 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Tue, 08 Apr 2025 04:18 PM IST
सार
Bihar Police: जिला शिक्षा पदाधिकारी का क्लर्क रवि कुमार से घूस मांग रहा था। रवि ने उससे कहा कि उसके पास पैसे नहीं है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अंत में रवि ने निगरानी के पास शिकायत की। इसके बाद निगरानी ने क्लर्क को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
निगरानी ने क्लर्क गुजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में भ्रष्टचार के खिलाफ निगरानी विभाग की विशेष टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पटना के जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में एक क्लर्क को गिरफ्तार किया है। वह घूस ले रहा था, इसी दौरान निगरानी
विज्ञापन
की टीम ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। घटना के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय में हड़कंप मच गया। क्लर्क निगरानी से छोड़ देने की गुहार लगाते रहा लेकिन किसी ने उसकी एक न सुनी। टीम उसे अपने कार्यालय ले आई है। क्लर्क से पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
15 हजार रुपये घूस मांग रहा था
बतााया जा रहा है कि गिरफ्तार क्लर्क गुजय कुमार छोटे से काम के लिए रवि कुमार से 15 हजार रुपये घूस मांग रहा था। रवि घूस देने में असमर्थ था। इसलिए उसने निगरानी में न्याय की गुहार लगाई। उसकी लिखित शिकायत के आधार निगरानी की टीम ने मामले की जांच की। जांच में मामला सही पाया गया।
विज्ञापन
रंगेहाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया
निगरानी की टीम ने गुजय को रंगेहाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया। जैसे मंगलवार दोपहर गुजय कुमार रवि से 15 हजार रुपये घूस ले रहा था, वैसे ही निगरानी की टीम ने उसे दबोच लिया। गिरफ्तार के बाद निगरानी के अधिकारी ने कहा कि बिहार सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी सरकारी कर्मी को कानून के दायरे से बाहर नहीं जाने दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: चुनाव से पहले मंत्रियों को बिहार सरकार की सौगात, वेतन-भत्ते में बढ़ोतरी