{"_id":"677a3437a79e41b5400e7592","slug":"bihar-news-demand-to-give-bharat-ratna-to-former-deputy-cm-sushil-modi-cm-nitish-kumar-paid-tribute-bjp-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: पूर्व उपमुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि देने पहुंचे सीएम नीतीश, भाजयुमो ने भारत रत्न देने की कर दी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: पूर्व उपमुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि देने पहुंचे सीएम नीतीश, भाजयुमो ने भारत रत्न देने की कर दी मांग
Sun, 05 Jan 2025 12:56 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sun, 05 Jan 2025 12:56 PM IST
सार
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण सिंह कल्लू ने कहा कि हमलोगों की मांग है कि पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता सुशील मोदी को भारत रत्न दिया जाये।
विज्ञापन
सीएम नीतीश कुमार ने दी पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी को श्रद्धांजलि।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी के जयंती समोरह का आयोजन पटना के एसके मेमोरियल हॉल में किया गया है। सीएम नीतीश कुमार भी यहां पहुंचे और स्व० सुशील कुमार मोदी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान सुशील मोदी स्मृति शोध संस्थान के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने मुख्यमंत्री को अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इधर, सीएम नीतीश कुमार और भाजपा के वरीय नेताओं के सामने ही पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी को भारत रत्न देने की मांग उठने लगी है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण सिंह कल्लू ने कहा कि हमलोगों की मांग है कि पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता सुशील मोदी को भारत रत्न दिया जाये। इससे लिए हमलोगों ने बिहार के चौक-चौराहे पर पोस्टर लगाये हैं। इस पोस्टर लिखा है कि सुशील कुमार मोदी का योगदान देश की राजनीतिक में अहम है। साथ ही यह भी लिखा गया है कि तू वो हस्ती है जो बंजर में भी झील दे, बिहार की तरक्की के लिए ये खुदा एक और सुशील दे।