फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Death of newlywed in Khagaria: In-laws accused of dowry death: Bihar Police investigation

Bihar News: बाइक के लिए नवविवाहिता को फांसी पर लगाकर मार डाला, वारदात के बाद ससुराल वाले हुए फरार

Fri, 31 Jan 2025 04:16 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 31 Jan 2025 04:16 PM IST
सार

Khagaria News: अलौली थानाध्यक्ष समरेंद्र कुमार ने बताया कि महिला की मौत फांसी लगाकर हुई है। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला के शव को कब्जे में लिया है। इसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है। घटना के बाद ससुराल वालों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
Bihar News: Death of newlywed in Khagaria: In-laws accused of dowry death: Bihar Police investigation
विवाहिता की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र स्थित रौन गांव में दहेज में बाइक नहीं मिलने पर नवविवाहिता की हत्या कर दी गई। पुलिस ने घटना के बाद मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। महिला को फांसी लगाकर मौत के घाट उतारा गया है। जिसकी पहचान रौन गांव निवासी सुभाष यादव की 20 वर्षीय पत्नी सुनिता देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद ससुराल वाले फरार बताए जा रहे हैं। मामले की जानकारी देते हुए अलौली थानाध्यक्ष समरेंद्र कुमार ने बताया कि गुरुवार शाम को उनके उनके मोबाइल पर सूचना मिली थी कि एक महिला की मौत फांसी लगाकर हुई है। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला के शव को कब्जे में लिया है। जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद एफएसएल टीम द्वारा जांच की गई है।

विज्ञापन


बाइक के लिए होती थी नोक झोंक
घटना के संबंध में सूचना पाकर मृतिका के ससुराल पहुंचे उसके जीजा श्रवण कुमार की माने तो उनकी साली को आए दिन बाइक के लिए परेशान किया जाता था। उन्होंने बताया कि उनके ससुर और सास नहीं हैं। जिस लिहाज से अपनी साली की जिम्मेवारी उनके पास थी। जीजा ने बताया कि मृतक सुनिता का एक भाई है, जो दिल्ली में काम करता है।
विज्ञापन


शरीर पर जख्म के भी निशान
बता दें कि मृतक महिला के शरीर पर कई जख्म के निशान हैं। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसको पीटकर फांसी के फंदे पर लगाया होगा। थानाध्यक्ष ने बताया कि जब उनको शरीर पर जख्म के निशान मिले तो तुरंत एफएसएल टीम को बुलाकर जांच कराई गई। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed