फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Dead teacher put on by-election duty, administration's negligence exposed

Bihar News: मृत शिक्षक को उपचुनाव ड्यूटी पर लगाया, प्रशासन की लापरवाही उजागर

Sun, 06 Jul 2025 11:31 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,किशनगंज Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sun, 06 Jul 2025 11:31 AM IST
सार

किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड में 9 जुलाई को होने वाले पंचायत उपचुनाव में प्रशासन ने एक मृत शिक्षक, जहांगीर आलम, को मतदान अधिकारी नियुक्त कर दिया। आलम की मृत्यु पिछले साल कैंसर से हो चुकी थी।

विज्ञापन
Bihar News: Dead teacher put on by-election duty, administration's negligence exposed
मृत शिक्षक को पंचायत उपचुनाव में ड्यूटी पर लगाया गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किशनगंज जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां पंचायत उपचुनाव के लिए एक ऐसे शिक्षक को मतदान ड्यूटी पर तैनात कर दिया गया, जिनकी मृत्यु पिछले साल कैंसर से हो चुकी है। मामला टेढ़ागाछ प्रखंड का है, जहां 9 जुलाई को होने वाले पंचायत उपचुनाव में ठाकुरगंज बैरागीझाड़ के पूर्व प्रधान शिक्षक जहांगीर आलम को मतदान पदाधिकारी प्रथम के रूप में नियुक्त कर दिया गया। इस घटना से जिला प्रशासन के पुराने सॉफ़्टवेयर सिस्टम और कर्मचारियों की अद्यतन जानकारी के अभाव की गंभीर खामियां उजागर हुई हैं।
विज्ञापन


डीईओ ने दी सफाई
जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) नासिर अहमद ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि यह गलती लोकसभा चुनाव के पुराने डाटा के कारण हुई है, जो अब भी इलेक्शन कमीशन के पास उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि जहांगीर आलम के स्थान पर किसी अन्य अधिकारी की तैनाती की जा रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें; शेयर मार्केट में लाखों गंवाने पर युवक ने किया सुसाइड, विश्व प्रसिद्ध सूर्यकुंड में मिला शव 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय शिक्षकों में आक्रोश
घटना के बाद स्थानीय शिक्षकों और सरकारी कर्मचारियों ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि कर्मचारियों की सूची का नियमित रूप से अपडेट नहीं किया जाता और अतिरिक्त ड्यूटी से बचने के लिए दिए गए आवेदनों पर भी ध्यान नहीं दिया जाता। शिक्षकों ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें बार-बार गैर-शैक्षणिक कार्यों में लगाया जाता है, जिससे उनके शिक्षण कार्य पर असर पड़ता है। कुछ कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि जिले में अतिरिक्त ड्यूटी के नाम पर कुछ लोग अनुचित लाभ उठा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सिस्टम में सुधार की मांग की है। फिलहाल प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed